भिलाई 25 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी के दो मंडलों में चाय पर चर्चा हुई। केम्प मण्डल वैशाली नगर में सर्वप्रथम ओम शांति चौक आम्रपाली पेट्रोल पंप एवं वैशाली नगर मंडल के दशहरा मैदान चौक शांति नगर एवं गोकुल धाम में में चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विजय बघेल रहे। जिन्होंने खुद सब को अपने हाथ चाय बनाकर पिलाया और फिर पोहा बना सब को खिलाया। सांसद को चाय और पोहा बनाते देख हजारों लोगो को भीड़ लग गई। सब ने सांसद के हाथ से बनी चाय और पोहा का स्वाद चखा और जमकर तारीफ की। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि चाय पर चर्चा कर हम अपने मन की बात आप सबके बीच कहने आएं हैं। चाय बनाकर बेचने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन की शुरुआत भी चाय से हुई थी। मोदी जी का जीवन ही सेवा भाव से हुआ। मोदी के जीवन को देखें तो रेलवे स्टेशन में चाय बेचा करते थे। हम मन की बात चाय पर चर्चा में कहने आये है। एक पारिवारिक भाव बनता है। सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उभरे हैं। फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जिस संकल्प को लेकर 2047 में देश को विश्व शीखर पर देश को ले जायेगे। जेन्टलमेन वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सांसद विजय बघेल के हाथों स्मृति डोडके को जन्मोत्सव श्री राम लला के सेवक के प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के पदाधिकारी ने मोदी का पोस्टर में स्लोगन लेखन का प्रचार प्रसार किया। तत्पश्चात हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त किया । फिर शांति नगर व्यायाम शाला एवं वेलफेयर एसोसिएशन में पहुंचे। व्यायाम किए। वहां के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने कहा कि विधायक निधि से बना हुआ है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि चुनाव के बाद स्व विद्यारतन भसीन की स्मृति में भव्य व्यायाम शाला बनाया जायेगा। रामउपकार तिवारी ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम का संचालन किया। भाजपा केम्प मण्डल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री तुलसी साहु, प्रभुनाथ मिश्रा, प्रवीण पाण्डेय , लक्ष्मी साहु, तरुण सिंह ,धर्मेन्द्र दीवाकर, जलंधर सिंह, मुन्ना आर्या,अन्ना राजु , गुरुनाम सिंह, नवीन सिंह, भोला साहु , इंदु कौर, शांता बाई जंघेल , विजय शुक्ला ,सुन्दर लाल साहू ,विजय साहू अरविन्द जैन, ललित मोहन , निशु पाण्डेय, शिव कुमार साव, दिनेश मिश्रा, दिनेश पाठक, बाल्मिकी सोनी ,कमलेश बघेल, अर्जुन साहु , प्रमिला दुबे, विपीन गीरी, पोखन ठाकुर, निखिल सोनी, शिव सागर मिश्रा, प्रेम चंद गिरि, दिनदयाल गुप्ता, रविन्द्र चौहान ,भागचंद जैन, शारदा गुप्ता, अजय उपाध्याय ,संतोष तिवारी ,विपीन गीरी ,सुधीर दीक्षित सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।