धमतरी। 06 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरातराई स्थित शासकीय हाईस्कूल के पीछे खेत जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ व्यक्ति रुपये-पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर भखारा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए 03 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं मौके से 6,500/- रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त की गई।
गिरफ्तार जुआरीगण
▪️ गोविंद साहू, पिता कांतू साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी जोरातराई,थाना भखारा जिला धमतरी (छ.ग.)।
▪️ रवि कोसले, पिता महेन्द्र कोसले, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोबरा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर(छ.ग.)।
▪️ मनहरण, पिता पुरानिक राम चतुर्वेदी, उम्र 33 वर्ष, निवासी खपरी, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)।
▪️जब्त मशरूका
▪️ नगद रकम – 6,500/-रूपये
▪️ ताश की 52 पत्ती
जुआरियों के विरुद्ध थाना भखारा में, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।।धमतरी पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।



