भिलाई। 06 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी की विशेष बैठक रविवार, दिनांक 04 अक्टूबर को पॉवर जिम, सेक्टर 6, भिलाई में संपन्न हुई जिसमें नरेंद्र कुमार बंछोर को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के चेयरमैन के पद पर मनोनीत किया गया।।इस अवसर पर सीजीपीएलए के महासचिव कृष्णा साहू, ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी के महासचिव अंकुर मिश्रा, पूर्व महासचिव एवं बीएसपी एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष परमिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन, नश्कर टंडन, महेश पटेल, विक्रमजीत सिंह, जे भुनेश्वर राव, सुरेंद्र सूरी, आसिफ अली खान, प्रशांत मिश्रा, लोमन सिंह, जयदीप साहू, पीयूष टंडन, धारिणी जोशी, आदि उपस्थित रहे जिन्होंने श्री बंछोर जी को गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग करने का संकल्प लिया ।
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र बंछोर वर्तमान में ऑफिसर्स एसोसिएशन, बीएसपी के अध्यक्ष पद कार्यरत हैं साथ ही साइक्लिंग एवं विभिन्न खेल संघों तथा सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी के रूप में संबंधित गतिविधियों भरपूर सहयोग करते हैं।
नरेंद्र कुमार बंछोर को सीजीपीएलए का चेयरमैन चुने जाने पर छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक जी सुरेश (बाबे), अध्यक्ष कैलाश जैन बरमेचा, संरक्षक इंद्रजीत सिंह छोटू, कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी सोनी सहित समस्त पदाधिकारी एवं पावरलिफ्टिंग कमेटी के सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए हैं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने कमेटी के उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता सफल आयोजन के लिए के लिए हर संभव सहायता करने तथ छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप सहित विभिन्न आयोजनों में सहयोग करने का आश्वासन दिया ।



