भिलाई। 10 मई, 2026, (सीजी संदेश) : नशा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर सिरसाकला नहर पुलिया के पास पिट्टु बैग में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले एक आरोपी को शराब बिक्री करते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कुल 5.40 बल्क लीटर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
दिनांक 09 मई को थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिरसाकला नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति पिट्टु बैग में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेश कुमार रात्रे, उम्र 29 वर्ष, निवासी बाजार चौक देवबलौदा बताया। आरोपी के कब्जे से एक पिट्टु बैग में रखे 30 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कुल 5.40 बल्क लीटर कीमत लगभग 3,000 रुपये बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस स्टाफ एवं टाउन पेट्रोलिंग टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से शराब संग्रहण एवं बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना
▪️ घटनास्थल :
सिरसाकला नहर पुलिया के पास, थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. नरेश कुमार रात्रे, उम्र 29 वर्ष, निवासी बाजार चौक देवबलौदा।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 30 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब
2. एक पिट्टु बैग
3. कुल शराब मात्रा 5.40 बल्क लीटर
4. जप्त मशरुका कीमत लगभग 3,000 रुपये
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, नशा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



