दुर्ग। 24 नवंबर, 2026, (सीजी संदेश) : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भिलाई-चरोदा का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी हर वार्ड, हर मोहल्ला और हर परिवार तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कर उनके जीवन में परिवर्तन लाना भी प्राथमिकता में शामिल है । मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार घोषणाओं में नहीं, धरातल पर विकास में विश्वास करती है।
भिलाई-चरोदा में मुख्यमंत्री ने 84 हितग्राहियों को बांटे लाभ, पट्टा से लेकर आवास की चाबी तक की मिली सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भिलाई-चरोदा प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत कुल 84 हितग्राहियों को लाभांवित किया। कार्यक्रम में पट्टा वितरण, आवास की चाबी, चेक, आयुष्मान कार्ड, जाब कार्ड, श्रमिक कार्ड सहित कई योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री के कर कमलों से लाभांवित हितग्राहियों में राजस्व विभाग अंतर्गत पट्टादायी योजना के तहत 10 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया। इसी प्रकार स्वामित्व योजना के तहत 5 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरण किया गया। इसी तरह नगर निगम भिलाई-चरोदा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 4 हितग्राहियों को चाबी वितरण किया गया। पीएम स्वनिधि योजना में 10 हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया। आवास योजना शहरी अंतर्गत 4 हितग्राहियों को चाबी वितरण किया गया। इसी प्रकार सी.एस.पी.डी.सी.एल. के अंतर्गत पीएम सूर्यघर योजना में 4 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिला पंचायत से बैंक लिंकेज एनआरएलएम योजना से 4 स्व-सहायता समूहों को 13.50 लाख रुपए के चेक वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) में 10 हितग्राहियों को चाबी वितरण किया गया।वी.बी.जी. रामजी योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को जाब कार्ड वितरण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में 5 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय की प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। सहायक श्रमायुक्त विभाग से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 4 हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक वितरित किया गया। 5 हितग्राहियों को श्रमिक पंजीयन कार्ड वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से छत्तीसगढ़ महिला कोष / सक्षम योजना अंतर्गत 2 समूहों को 2-2 लाख और 4 महिलाओं को 1.20-1.20 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक वितरित किया गया।मत्स्य विभाग अंतर्गत नवयुवक मत्स्योद्योग सहकारी समिति को पट्टा वितरण किया गया। जय मां जलदेवी मछुआ सहकारी समिति को जाल / आईस बाक्स वितरण किया गया। कृषि विभाग अंतर्गत आत्मनिर्भर दलहन मिशन के तहत 5 किसानों को मसूर बीज वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का संकल्प है। भिलाई-चरोदा में हुए इस वितरण से सैकड़ों परिवारों के जीवन में सीधा बदलाव आएगा।


