भिलाई। 04 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ लीनेस क्लब भिलाई द्वारा प्रयास मूक-बधिर शाला परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। क्लब ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरित क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
अभियान के दौरान आम, जामुन, बादाम, अशोक, मधुकामिनी तथा रॉयल पाम सहित अनेक छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
क्लब की ओर से बताया गया कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध हवा उपलब्ध कराने तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने का सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपाय है। पेड़ न केवल पृथ्वी के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और सुरक्षित भविष्य का आधार भी तैयार करते हैं। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव, सचिव मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. मंजू तिवारी सहित प्रिया रस्तोगी, तृप्ता कैंबो, नूतन गांधीक, गीता मिश्रा, अमिता सारस्वत, करुणा बंसल, नीता गुप्ता, अरुणा लिंगाला, स्नेहा शर्मा, पूनम आहूजा, सुषमा रंधावा, संगीता कौर, सिम्मी छाजेड़ एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया।




