भिलाई। 02जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : लीनेस क्लब भिलाई द्वारा 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों एवं देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित चिकित्सकों का उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। क्लब द्वारा ऑल इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत आमंत्रित पूर्व सैनिकों का भी दीप प्रज्वलन के बाद उपहार देकर सम्मान किया गया। इस दौरान क्लब की ओर से चिकित्सकों और पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके समाज और राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना की गई। समारोह के दौरान डॉक्टरों एवं पूर्व सैनिकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस सम्मान के लिए लीनेस क्लब भिलाई का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। समापन अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष लगाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव, सचिव मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. मंजू तिवारी सहित प्रिया रस्तोगी, तृप्ता कैंबो, नूतन गांधीक, गीता मिश्रा, करुणा बंसल, नीता गुप्ता, अरुणा लिंगाला, पूनम आहूजा, स्नेहा शर्मा, संगीता कौर, सुषमा रंधावा, सिम्मी छाजेड़ एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




