भिलाई। 02जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा दुर्ग ने भोजन अवकाश पर सेवा से बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मचारी संविदा लैब टैक्नीशियन संविदा स्टाफ नर्स एन एच एम को पुनः सेवा में बहाल करने सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक दुर्ग जिला चिकित्सालय और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक नारे बाजी करते हुए बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मचारी को बहाल करने ध्यान आकर्षित कराया। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम, उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल, जिला अस्पताल दुर्ग संयोजक राघवेंद्र साहू के नेतृत्व में सभी कैडरों के स्वास्थ्य कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य शामिल हुए। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मचारी की जांच उच्च संचालक स्तर पर पुनः करवाई जावे। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों मे संवेदना होती है उसी दिन ब्लड बैंक के इन्हीं कर्मचारियों ने तीन मरीजों को रक्त चढ़ाने ब्लड बैंक से रक्त दिया है। जिससे उनका जीवन सुरक्षित हुआ है क्या इस मरीज को रक्त उपलब्ध नहीं कराने से इनको कुछ मिल जाता अपितु इस मे तकनीकी रूप से प्रोटोकॉल ब्लड बैंक का समझने की आवश्यकता है। उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल ने कहा कि जांच मे पारदर्शिता नहीं अपनाई गई है। संभागीय अध्यक्ष अजय नायक ने कहा कि जिला अस्पताल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला और मेडिकल कॉलेज सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न घटनाओं में क्या तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी स्वास्थ्य कर्मचारी दोषी होता है प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारीयो का कोई रोल नहीं होता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी इस पूरे मामले की मेडिकल कालेज ओर संचालक स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर से जांच करने की मांग के साथ बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मचारी को सेवा मे बहाल करने मांग करता है। भोजन अवकाश के दौरान सांकेतिक विरोध मे अस्पताल संयोजक राघवेंद्र साहू, नर्सिंग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मंजू राय, जिला सचिव खिलावन चंद्राकर, महामंत्री लक्ष्मीकांत धोटे, भूपेश उपाध्याय, रोशन सिंह, धनी राम ठाकुर, तुराकाने ,बोरकार मैडम सहित बड़ी संख्या में लैब टैक्नीशियन स्टाफ नर्स ओर पदाधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भोजन अवकाश पर सेवा से बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मचारी को पुनः सेवा में बहाल करने सांकेतिक धरना दे कर ध्यान आकर्षित कराया
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




