शलजम का सेवन करने से सेहत को इस प्रकार ठीक रखा जा सकता है। शरीर का स्वास्थ्य पूरी तरह से इम्युनिटी पर निर्भर करता है। इसलिए, इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए शलजम के फायदे देखे जा सकते हैं। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए शलजम इसलिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार शलजम में इम्यूनोलॉजिकल (प्रतिरक्षात्मक) प्रभाव पाया है। शलजम का यह प्रभाव इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी लाभदायक हो सकता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए
हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शलजम के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, प्राकृतिक रूप से शलजम एक सक्रिय एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट क्रिया शरीर में मौजूद टॉक्सिक के खिलाफ काम करती है। इस टॉक्सिन के कारण हृदय रोग का खतरा हो सकता है। इसलिए, शलजम का सेवन आपके हृदय रोग के जोखिम को कम करने में लाभदायक हो सकता है।
कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए
कैंसर के जोखिम से बचने के लिए भी शलजम के गुण फायदा पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि शलजम में सक्रिय रूप से एंटी-कैंसर एक्टिविटी पाई जाती है। एंटी-कैंसर एक्टिविटी कैंसर होने के जोखिम को कम कर सकती है और कैंसर सेल्स को पनपने से रोक सकती है।
नोट- कैंसर की स्थिति में डॉक्टरी इलाज जरूरी है। सिर्फ घरेलू नुस्खों के जरिए इस बीमारी का इलाज संभव नहीं है।
ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए
ब्लड प्रेशर के बढऩे से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें हृदय से जुड़े रोग भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, शलजम का सेवन ब्लड प्रेशर के बढऩे के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। यह पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में और उसे नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। ध्यान रहे कि ब्लड प्रेशर की बढ़ी हुई स्थिति में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
GOOD MORNING : शलजम
[smartslider3 slider=2]
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment