भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7, सड़क 2 स्थित राजयोग भवन प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भिलाई में पहली बार अभूतपूर्व विशाल झांकी का भव्य निर्माण किया जा रहा है। अमरनाथ झांकी की कुल लंबाई लगभग 45 फीट है और झांकी के शीर्ष बिंदु पर 14 फीट शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है जिसके दोनों तरफ से मार्ग होंगे और ऊपर शिवलिंग से जलधारा नीचे बनी गुफा में गिरेगी जिसमें लेजर शो द्वारा विभिन्न धर्मों में वर्णित सर्वोच्च सत्ता ज्योति स्वरूप प्रकाश नूर को लेजर शो द्वारा दिखाया जाएगा और राजयोग की भी अनुमति कराई जाएगी। बाबा अमरनाथ का दर्शन इस्पात नगरी भिलाई वासी महाशिवरात्रि पर कर सकेंगे अमरनाथ पहाड़ पर बर्फ की चादर जमनी शुरू हो गयी है। झांकी में विशाल चित्रों द्वारा मनुष्य आत्माओं की कमजोरियां, बुराइयां को दिखाया गया जाएगा और शिव से शक्ति प्राप्त कर उन बुराइयों पर विजय प्राप्त करने की विधि भी बताई जाएगी। इसी कड़ी में आज हुडको स्थित ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र पर शिवजयंती अर्थात शिवरात्रि का अध्यात्मिक अर्थ बताते हुए भिलाई सेवा केंद्रों की निर्देशिका ब्रह्मा कुमारी आशा दीदी ने बताया कि आज विश्वमें बुराइयां नहीं है अपितु मनुष्य के मन में बुराइयां है इसलिए विश्व में अशांति है। मनुष्य आत्माओं का वास्तविक गुण, प्रेम, शांति एकता है इसे इस शिवरात्रि पर पुन: स्थापन किया जाएगा। यह झांकी सर्व के दर्शनार्थ निशुल्क रूप से प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक एवं संध्या 5 से 10 बजे तक रहेगा।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में महाशिवरात्रि के पर्व पर अभूतपूर्व विशाल झांकी का प्रदर्शन
[smartslider3 slider=2]
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment