भिलाई 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर भिलाई के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। भिलाई स्टील प्लांट की रिटेंशन स्कीम को लेकर लंबे समय से चल रहा असमंजस खत्म हो गया है।
नया आदेश
SAIL-BSP नगर सेवाएं विभाग ने कार्यालय आदेश क्रमांक TSD/2026/564 दिनांक 02.11.2026 जारी किया है। इसमें सर्कुलर O&M/Procedure/1613 dated 17/11/2025 में आंशिक संशोधन करते हुए रिटेंशन स्कीम के तहत रखे गए क्वार्टर्स का किराया 6 रुपये प्रति वर्गफीट प्लिंथ एरिया प्रति माह तय किया गया है।
किसे मिलेगा लाभ
यह दर रिटेंशन धारियों और लाइसेंस धारियों / थर्ड पार्टी दोनों को समान रूप से मिलेगी। इसका लाभ *1 जनवरी 2025 से* दिया जाएगा। आदेश AGM (TSD) सोमेश द्विवेदी द्वारा सक्षम अधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है।
किसके प्रयासों से मिली सफलता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय और सांसद विजय बघेल ने इस मुद्दे को दिल्ली से लेकर BSP प्रबंधन तक मजबूती से उठाया। जनभावनाओं को संज्ञान में लेते हुए शासन और प्रबंधन स्तर पर सहमति बनी और सेल ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया।
टाउनशिप में हर्ष
निर्णय के बाद BSP टाउनशिप में हर्ष का वातावरण है। हजारों परिवार जो महंगे किराए के कारण परेशान थे, उन्हें बड़ी राहत मिली है।
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने दी बधाई
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भिलाईवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह भिलाई की जनता की बड़ी जीत है। यह राहत हजारों परिवारों के लिए स्थायी समाधान का रास्ता खोलेगी।
भिलाई को राज्योत्सव पर बड़ी सौगात: BSP रिटेंशन किराया 6 रुपये प्रति वर्गफीट तय,,, लाभ 1 जनवरी 2025 से
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment


