RO No. 12276/54
रायपुर 10 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के रूप में आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शपथ लेंगे। आज श्री साय को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। भाजपा के मैराथन बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि आदिवासी बहुल राज्य में छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री आदिवासी को बनाया जाए। इसके लिए सभी विधायक ने सहमति जताकर हस्ताक्षर किए हैं। श्री साय सांसद ,केंद्रीय मंत्री ,प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं।आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव को चुनते ही बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।