भिलाई 3 अक्टूबर 2026। समाजसेवी हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संस्थापक स्व.स.दलबीर सिंह बीरा जी की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र इंद्रजीत सिंह छोटू और मलकीत सिंह लल्लू सहित अन्य मित्रों एवं शुभचिंतकों ने नेहरू नगर स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर सादर नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। पावर हाउस फल मंडी स्थित उनके नाम से संचालित अस्पताल में, बीरा के अंगना कोहका कार्यालय एवं HTC कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में भी सभी ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की है। इस अवसर पर
आज सुबह HTC कंपनी के युवा डायरेक्टर एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह “छोटू” परिवार इंदर के सदस्यों के साथ अपने पिता स्व.स.दलबीर सिंह की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नेहरू नगर स्थित गुरुद्वारा नानकसर में माथा टेका एवं ज्ञानी परवीन सिंह द्वारा अरदास की एवं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए. उनके पुत्र इंद्रजीत ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर अपने पिता की यादों को साझा करते हुए बताया कि आपके द्वारा दिए गए स्नेहा संस्कार, मार्गदर्शन और जीवन मूल्यों की छाप भी हमारे जीवन में स्पष्ट दिखाई देती है। अपने अपने कर्मों से सेवा मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की जो मिसाल प्रस्तुत की है, वह सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी. प्रत्यक्ष रूप से आप आज हमारे समीप नहीं हैं किंतु आपकी यादें, विचार एवं आदर्श सदैव हमारे साथ हैं।जीवन की हर राह पर हमारा मार्गदर्शन करने वाले आप रहेंगे। मलकीत सिंह लल्लू उनके आदर्श को अपने जीवन में,उनके साथ किए हुए कार्यों को याद करते हुए हमेशा उसके पद चिन्हो पर चलने की बात कही।
आज उन्हें सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सादर नमन करने वालों में विधायक देवेंद्र यादव, समाजसेवी एवं श्रमिक नेता प्रभुनाथ मिश्रा सन्नी , भाजपा नेत्री तुलसी साहू, आशीष पांडेय, छ.ग.सिख पंचायत के चेयरमैन जसवीर सिंह चहल, अमरजीत छाबड़ा, पंकज सेठी, राजकिशोर मिश्रा, प्रिंस, वेणू, टी श्रीनिवास रेड्डी, दुर्गेश रामटेके,अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह, बबलू चौबे, जोगा राव, सागर, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार तिवारी, पत्रकार अरविंद सिंह,खिलावन सिंह चौहान, आलोक तिवारी,योगेश गुप्ता सुधीर सिंह, यशवंत साहू अरविंद सहित सभी लोगों ने उन्हें याद किया। आज भी लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और हर जरूरतमंद लोग की आप मदद करते हैं, आपका नाम सुनकर ही हम आपके कार्यालय आए हैं. तब स्व. बीरा सिंह अपने जीते जी उसे परिवार के बर्न केस के इलाज का पूरा खर्च उठाया था. इस तरह की अनेकों सहायतार्थ यादें आज भी लोगों के जेहन में उनके द्वारा की गई मदद की याद ताजा करती है। उनके पुत्र इंद्रजीत छोटू भैया भी उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर लोगों की सेवा एवं मदद कर रहे हैं आज भी उनके दरवाजे से कोई खाली नहीं लौटते है।
अपने पिता के बताए हुए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: इंद्रजीत सिंह,,,,,समाज सेवा और मदद ही पहली प्राथमिकता 07 पुण्यतिथि पर सादर नमन सेठ को मलकीत सिंह
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



