
भिलाई/पाटन। 07 नवंबर, 2023, (सीजी संदेश) : विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने आज ग्राम नारधी से शुरुआत किया जंहा सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर चुनावी प्रचार प्रसार सभाओं की शुरुआत करते हुए आम सभा लिया। विजय बघेल ने कहा की नारधी गांव से परिवारिक रिश्ता बना हुआ है ऐसा गांव एकता का प्रतीक है लेकिन इसी नारधी गांव में मुखिया ने पंडा छोड़े हैं जो पहले क्या था आज क्या है आप सभी को मालूम है! छतीसगढ़ीया जब जागता है तो अच्छे अच्छों को सिट्टी पिट्टी गोल कर देते हैं। आगे श्री बघेल ने कहा की भाजपा की सरकार बनते ही वर्मी कम्पोज खाद के नाम से धुल -मिट्टी खरसी को पीस कर बोरी में भर कर लुटने का काम किया है!अब उससे मुक्ति मिलेगी। गोबर बेचकर स्कूटी खरीदें कहते हैं और लखपति बनें कहते हैं इस गांव से कितने लखपति बनें है तो बताओ। भाजपा के सरकार बनते ही बी पी एल कार्डधारी है उनकी जन्मी बेटी को ड़ेढ़ लाख रुपए दिया जायेगा!साथ ही सन् दो हजार सोलह सत्रह का बकाया दो साल का बोनस सरकार बनते 25 दिसम्बर को सीधे खाते में डालें जायेगा! किसान भाइयों को 31सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदा जायेगा! महिलाओ को प्रत्येक महीना 1हजार रूपये के हिसाब से सलाना 12हजार रूपये देगी! किसानों का कर्ज माफ तो कर नहीं सकें हम क़र्ज़ मुक्त किसानों को बनाएंगे! कांग्रेस सरकार ने चीट फंड का पैसा वापस दिलाने का वादा किया था वह भी पूरा नही किया! बी पी एल कार्ड वालों को पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेंगे। श्रद्धा का केंद्र गिरोधपुरी तीर्थ स्थल बनाएंगे जंहा गिरोधपुरी से छाता पहाड़ तक पर्यटन स्थल भाजपा बनाएगी इसी के साथ कई जगहों पर नारधी अमेरी में उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकार का जन्म दिन मनाया गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू किया जाएगा जिसमें कारीगरों को लाभान्वित किया जायेगा जगह जगह गुंडा दादागिरी का राज आ गया है इस का अंत करने का वक्त आ गया है! कानाकोट की दीक्षा साहु नव सेना में भर्ती होने पर विजय बघेल जी ने अमलीडीह में सम्मानित किया। जन आशीर्वाद कार्यक्रम ग्राम नारधी, बटगं, भाटा गांव, अमेरी, अमलीडीह, मोतीपुर, जामगांव एम, करगा, गभरा, घुघवा, करसा में जगह जगह स्वागत करते हुए! जनता ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।