
भिलाई 24 अक्टूबर 2023। शहर में घूम-घूम कर श्री राम सीता राम का गुणगान भजन मंडली के द्वारा किया जा रहा है। कई वर्षों से यह सिलसिला लगातार चल रहा है। राम लक्ष्मण सहित रामायण के विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर जगह-जगह बाजार में घूम कर श्री राम कथा को सुनते हैं। मंडली के गोविंद प्रसाद निषाद राज ग्राम जांजगीर चरोदा पूर्व निवासी कर्नाटक पारंपरिक कलाकार धार्मिक जन जागृति सनातन धर्म का प्रचार करने वाला निषाद राज का मंडली चरोदा जगह-जगह घूम कर रामायण मंडली के द्वारा रामायण कथा सुनाया जाता है। इस कथा से ही इन परिवारों का जीवका उपार्जन हो रहा है। 1 महीने से लगातार भिलाई शहर में घूम घूम कर श्री रामायण का वाचन जगह-जगह कर रहे हैं। रामायण मंडली के लोग रोज अलग-अलग पात्र बदलते हैं तथा अलग-अलग वेशभूषा धारण किए होते हैं पेटी ,मंजीरा, तबला ,ढोलक सब साथ में लेकर भगवान की चौपाई एवं भजन का प्रस्तुति देते हैं।