भिलाई। 18अप्रैल, 2024, (सीजी संदेश) : रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम भद्र सेवा मण्डल भिलाई नगर में 41वां वार्षिक संस्कारोत्सव 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सड़क 4 सेक्टर 2 भिलाई संस्थापक आचार्य पंडित प्रेम नारायण शर्मा आचार्य पंडित सुधेन्दु तिवारी द्वारा माघ पूर्णिमा यज्ञ 2080 विसं में भव्य आयोजन किया गया। जहाँ भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की गई। जब सांसद विजय बघेल मंदिर में प्रवेश किए तो स्वर्गीय गुरुदेव की पुत्री ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके सिर पर हाथ रखा। इस अवसर पर विजय बघेल ने कहा कि हर माता को अपने पुत्र से ज्यादा स्नेह होता है और पिता को अपनी पुत्री से। गुरुदेव की पुत्री में अपने पिता के पूरे गुण और संस्कार भी है और उन पर साक्षात गुरुदेव विराजमान हैं। जब मेरे उपर हाथ रखीं तो ऐसा लगा गुरुदेव मेरे ऊपर हाथ रखें हो उसी श्रद्धा से जैसे जन्मों जन्मों का आशीर्वाद मिल गया हो। उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि सबसे पहले जब वे गुरुदेव से मिलने आए थे, तब उन्होंने कहा कि मैंने अब तक जितनी भी तपस्या की है, जितना भी तप किया है। उसका पूरा फल आप को मिल जाए। इतना बड़ा आशीर्वाद गुरु देव से मिला है। आगे उन्होंने कहा कि हम भगवान राम लला का जन्मोत्सव मना रहे हैं। गुरुदेव अब इस दुनिया मे नहीं है। ईश्वर ने उन्हें अपने मे समाहित कर लिया है। पर उनका एक सपना था, उनका ही नहीं सभी साधु संतों ने यह सपना देखा था, 500 साल से हमारे प्रभु श्री राम झोपड़ी से निकल कर अपने राम मंदिर में वापस विराजमान हो। यह सपना पूरा होगया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।