रायपुर 18 अप्रैल 2024। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नारायणपुर जिले के ग्राम ग्राम दण्डवन में भाजपा नेता श्री पंचम दास मानिकपुरी की हत्या पर शोक जताया है। श्री साव ने कहा कि, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। में परम् पिता परमेश्वर से मृतआत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं। श्री साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, बस्तर में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ के कारण बौखलाहट में भाजपा नेता की हत्या की गई है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद लगातार नक्सलियों पर एक्शन लिया है,।तीन महीने में 80 से ज्यादा नक्सली ढेर हुए हैं। 125 से ज्यादा गिरफ्तार और 150 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं अभी कांकेर में 29 नक्सलियों को ढेर किया है। इस कार्रवाई से नक्सलियों में बखलौहट में है। इस वजह से हमारे कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस वोट के लिए कुछ भी कर सकती है। देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर सकती है। वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। लोगों का कहना है कि, भूपेश बघेल ने 5 साल नक्सलियों के साथ सांठगांठ कर सरकार चलाई है। नक्सली कहते थे कि प्रदेश में हमारी सरकार है।श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बयान से कांग्रेस की सोच व मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि, भूपेश सरकार ने बस्तर के लोगों के जान जोखिम में डाला है। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।बस्तर में आयोग ने निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव की सारी व्यवस्था की है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए है। लोगों से अपील है कि निडर और निर्भय होकर घर से निकलकर वोट करे। लोकतंत्र के महापर्व में वोट कर सहभागिता निभाए। मतदान अवश्य करे। इस महापर्व में अपनी आहुति दे। मोदी जी को जिताने के लिए वोट करे। बस्तर की खुशहाली और विकास के लिए वोट करे।श्री साव ने कहा कि, भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही बस्तर में शांति और विश्वास कायम कर सकती है। मोदी जी का हाथ मजबूत करे। बस्तर नक्सल मुक्त होगा।