
रायपुर। संबलपुर मंडल में नान-इंटरलाकिंग कार्य के कारण कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित ईस्ट कोष्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के खलियापाली-लोसिंघा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण परियोजना कार्य किया जा रहा है। इसके लिये 24 सितम्बर से प्री इंटरलाकिंग/नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जायेगा। इसके फलस्वरूप कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा। विवरण इसप्रकार है- 24 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2019 तक गाडी संख्या 58214 बिलासपुर-टिटलागढ पैसेंजर रद्द रहेगी। 25 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2019 तक गाडी संख्या 58213 टिटलागढ- बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 24 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2019 तक गाडी संख्या 58217 टिटलागढ-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 25 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2019 तक गाडी संख्या 58218 रायपुर-टिटलागढ पैसेंजर रद्द रहेगी। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुये आम जनता से सहयोग की आशा करती है।