भिलाई। 02 मई, 2026, (सीजी संदेश) : नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम एल डी जलशोधन संयंत्र के सब स्टेशन में संधारण 03 मई रविवार को किया जाना था किंतु नीट की परीक्षा होने के कारण विद्युत मंडल द्वारा विद्युत् बाधित नहीं किया जा सकता है जिसके कारण संधारण नहीं किया जाएगा। 4 मई को सभी जगह पानी सप्लाई किया जाएगा। संधारण हेतु पृथक से तिथि निर्धारित की जाएगी।



