भिलाई 27 नवंबर 2026। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को युटुब पत्रकार की प्रतिष्ठा धूमिल करने के आरोप में विधिक नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस अधिवक्ता मनोज मिश्रा जिला न्यायालय दुर्ग ने अपने पक्षकार हनुमान नायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा, पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ की ओर से भेजा है।
नोटिस में कहा गया है कि हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर यूट्यूबर्स के साथ बातचीत के दौरान विधायक ने दुर्ग-भिलाई के लगभग 1200 पत्रकारों के संबंध में आपत्तिजनक वक्तव्य दिया था।नोटिस के अनुसार, विधायक ने सार्वजनिक मंच से यह आरोप लगाया था कि दीपावली के अवसर पर 1200 पत्रकारों को मिठाई एवं पेट्रोल के लिए 150-150 रुपये दिए गए। पक्षकार का कहना है कि यह बयान पूरी तरह निराधार, दुर्भावनापूर्ण और पत्रकार की छवि को धूमिल करने वाला है।नोटिस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि का उल्लेख किया गया है। इसमें विधायक और उनके जनसंपर्क अधिकारी (PRO) को पक्षकार बनाया गया है।पक्षकार हनुमान नायक का कहना है कि वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्ठा और ईमानदारी से जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं और समाज में उनकी स्वच्छ छवि है। इस तरह के बयान से पूरे पत्रकार समुदाय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।नोटिस में विधायक से उक्त बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने और माफी मांगने की मांग की गई है। ऐसा न करने पर न्यायालय में आपराधिक मानहानि का प्रकरण दर्ज कराने की बात कही गई है।
इस मामले में अभी विधायक पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विधायक रिकेश सेन को 7 दिन का अल्टीमेटम, 1200 पत्रकारों के नाम-प्रमाण सार्वजनिक करें या माफी मांगें, वरना मानहानि का केस करने के लिए पत्र में कहा गया है।
विधायक को युटुबर ने भेजा मानहानि का विधिक नोटिस, बयान पर माफी की मांग,,,, PRO को बनाया पक्षकार
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment


