सेब से मोम कैसे निकालें…हम सभी बचपन से यह सुनते आ रहे हैं कि प्रतिदिन 1 सेब खाना आपको डॉक्टर से दूर रख सकता है। लेकिन सावधान रहें यही सेब खाने की आदत कहीं आपको डॉक्टर के पास न ले जाए। क्योंकि अक्सर सेब में कृत्रिम वैक्स या मोम की परत चढ़ाने की खबरें सुनाई देती हैं। सेब पर मोम की परत चढ़ा देने से एप्पल खूबसूरत दिखने लगता हैं और जल्दी खराब नहीं होता हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
यह हानिकारक वैक्स हमारे बृहदान्त्र और श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकती है। इस प्रकार के हानिकारक पदार्थ युक्त फलों का सेवन हमें कई गंभीर संक्रमण से भी संक्रमित कर सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि ताजे दिखने वाले सेब के ऊपर मोम की परत चढ़ाई जाती है जिससे लंबे समय तक उनकी चमक बनी रहती है।
आमतौर पर किसान या व्यापारी सेब पर खाद्य सिंथेटिक मोम की एक परत चढ़ाते हैं। इसलिए हमें खाने के लिए सेब का उपयोग करने से पहले इन्हें अच्छी तरह से धोना चाहिए। सेब के ऊपर मोम की परत को इसलिए चढ़ाया जाता है क्योंकि यह सेब को लंबे समय तक चमकदार बनाए रखती है। इसके अलावा यह सेब की नमी को भी सील करने में मदद करती है जिससे सेब जल्दी खराब नहीं होता है।
यदि आपको बहुत ज्यादा चमकदार सेब दिखे तो समझ जाना चाहिए कि इस पर वैक्स की पर्त चढ़ाई गई है। सेब पर वैक्स चेक करने का दूसरा तरीका यह है कि आप सेब के छिलके को किसी चाकू से हलके हथों से कुरेदें। यदि ऐसा करने से आपको किसी प्रकार का सफेद पाउडर जैसा पदार्थ नजर आता है, तो ये सेब पर चढ़ाई गई वैक्स हो सकती है। इसके अलावा वैक्स लगे सेब को अपनी हथेलियों के बीच रगडऩे पर आपको हथेली में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ दिखाई देगा, जो यह बताता है की सेब में मोम की परत चढ़ाई गई है। इस तरह आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि सेब पर वैक्स की कोटिंग की गई है या नहीं।
सेब से वैक्स हटाने का उपाय गर्म पानी
सेब से वैक्स हटाने के लिए आप सेब को 1 मिनिट के लिए गर्म या उबलते पानी छोड़ सकते हैं। इसके बाद आप सेब को साफ करने के लिए मोटे तौलिए से रगड़ कर सेब को अच्छी तरह से साफ करें। इससे सेब पर चढ़ी मोम की परत आसानी से निकल जाएगी।
सेब से मोम हटाने का तरीका नींबू और बेकिंग सोडा
आप वैक्स की कोट को हटाने के लिए पानी में नींबू के रस और बेकिंग सोडा को मिलाएं। इस मिश्रण से आप अपने सेब को अच्छी तरह से रगड़ते हुए धो लें। ऐसा करना सेब के ऊपर वैक्स की परत को हटा सकता है।
सेब से वैक्स हटाने का उपाय सेब के सिरका
आप सेब के ऊपरी परत में मौजूद वैक्स को हटाने के लिए सेब को धोने वाले पानी में सेब के सिरका को भी मिला सकते हैं। सेब के सिरका की प्रकृति भी सेब के ऊपर मोम की परत को दूर करने में असरदार हो सकता है।
GOOD MORNING : सेब की ऊपरी परत से मोम (वैक्स) कैसे निकालें…..मोम लगा हुआ सेब शरीर के लिये हानिकारक
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment