सभी मौसम के सीजनल फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप सर्दियों में खाये जाने वाले फल और उनके लाभ जानते हैं? कई बार हम फलों की तासीर जाने बिना ही उनका उपभोग कर लेते हैं जिससे हम सर्दी और खांसी की तरह ही अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। जबकि ठंडी के मौसम में हमें गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। वैसे तो सर्दियों के मौसम में ही सबसे ज्यादा फल और सब्जियां मिलती हैं। ऐसी स्थिति में यह निश्चित करना मुश्किल होता है कि सर्दियों में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फलों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें ठंडी में खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए विस्तार से जाने सर्दी में किन-किन फलों को खाना चाहिए जो हमें स्वास्थ्य लाभ दिला सकते हैं।
फल तो हमें हर मौसम में प्राप्त होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन सर्दियों में कुछ विशेष फलों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के बहुत ही लाभकारी हो सकता है। आइए जाने सर्दियों में कौन-कौन से फलों का सेवन करना चाहिए।
खजूर. खजूर एक छोटा और अनोखा फल है जिसके बहुत से फायदे होते हैं। इस अद्भुद फल में कई प्रकार के विटामिन और खनिज पदार्थों की उच्च मात्रा होती है। जिसके कारण सर्दियों में मौसम में विशेष रूप से खजूर का सेवन किया जाता है। खजूर में आयरन और कैल्सियम की उच्च मात्रा एनीमिया के उपचार में मदद कर सकती है। साथ ही उन लोगों के लिए भी खजूर फायदेमंद होता है जिनकी हड्डियों भंगुर या हड्डी का घनत्व कम होता है।
पपीता. अक्सर बीमार होने पर डॉक्टर हमें पपीता का सेवन करने की सलाह देते हैं। क्योंकि पपीता में ऐसे पोषक तत्व और खनिज पदार्थ होते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। हालांकि पपीता साल के 12 महिने बाजार में उपलब्ध होता है। लेकिन सर्दी के मौसम में पपीता खाना अधिक फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीता में न केवल विटामिन सी बल्कि विटामिन बी की भी अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें बहुत से एंटीऑक्सीडेंट और खजिन पदार्थ भी होते हैं। जिनमें हृदय और पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने की क्षमता होती है। इसलिए आप पपीता को न केवल सर्दी में बल्कि पूरे साल तक उपभोग कर सकते हैं।
संतरा. ठंडी के मौसम में खाये जाने वाले फलों में संतरा सबसे प्रमुख है। क्योंकि इन दिनों पूरे बाजार में केवल संतरा का सुनेहरा रंग अलग ही दिखाई देता है। ठंड में फ्लू और सर्दी से बचने के लिए आप संतरा का सेवन कर सकते हैं। सभी लोग जानते हैं कि संतरा विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोत में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑरेंज में फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं जिनमें कैंसर रोधी गुण होते हैं। इसके अलावा संतरा में मौजूद अन्य पोषक तत्व किडऩी संबंधी बीमारियों से लडऩे में भी सहायक होते हैं। अच्छी बात यह है कि संतरा आज कल केवल सर्दियों में ही नहीं बल्कि इसके अलावा साल के कुछ महिनों में प्राप्त किये जा सकते हैं। आप अपने शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरे का नियमित सेवन कर सकते हैं।
सर्दियों के सीजन में इम्यूनिटी पावर को बेहतर बनाना सरल होता है, क्योंकि इस समय हमारा डायजेशन सिस्टम ज्यादा अच्छे से काम करता है। सर्दी के मौसम में आप अपने आहार में नाशपाती को भी शामिल कर सकते हैं। ठंड के सीजन में यदि आप अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा सर्दी और वायरल फ्लू से करना चाहते हैं तो नाशपाती एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि इसमें कई प्रकार के विटामिन, खनिज पदार्थ और अन्य पोषक तत्व होते हैं। जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
GOOD MORNING : सर्दियों में खाये जाने वाले फल और उनके लाभ
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment