धनिये के पत्ते का उपयोग पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए फायदेमंद हो सकता है। धनिया पाचन के लिए फायेमंद हो सकता है। इसमें लिनालूल नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो कार्मिनेटिव (पेट फूलने से राहत देने वाली दवा) की तरह काम करता है।
धनिये के पत्ते का उपयोग वजन कम करने के लिए किया जा सकता है। इस संबंध में कई संस्थाओं ने जानवरों पर कई दिनों तक शोध किया और उस शोध को एनीसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। शोध के अनुसार, धनिये के पत्ते में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड पाया जाता हैं। क्वेरसेटिन में एंटीओबेसिटी गुण होते हैं, जो शरीर के वजन को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं।
रक्त में शुगर की मात्रा बढऩे से मधुमेह का खतरा हो सकता है। इस संबंध में हुए एक शोध के अनुसार, धनिये के पत्तों में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। यह गुण रक्त में मौजूद ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, धनिये के पत्ते एंटीडायबिटिक गुण के कारण पैंक्रियाज सेल्स यानी अग्न्याशय में इंसुलिन के प्रवार हो बढ़ा देते हैं। इस प्रकार यह गुण मधुमेह को नियंत्रित करने में फायदेमंद हो सकता है।
अक्सर बीमार रहना रोग प्रतिरोधक प्रणाली के कमजोर होने का लक्षण है। इस समस्या को दूर करने के लिए धनिये के पत्ते का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एक शोध में पाया गया है कि धनिया के पत्ते से निकाले गए अर्क इथेनॉल में कई फ्लेवोनोइड यौगिक पाए जाते हैं। ये यौगिक इम्यूनोमॉड्यूलेटर की तरह काम करते हैं, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार हो सकता है।
GOOD MORNING : धनियां पत्ती
[smartslider3 slider=2]
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment