फिट रहने के लिए योग एक सरल और आसन उपाय है। आज के समय में हर व्यक्ति फिट दिखना चाहता है। एक फिट शरीर सभी प्रकार से रोग मुक्त रहता हैं। इसके साथ सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए फिट शरीर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यदि आप फिट रहने के लिए जिम में प्रयास करते-करते थक गए हैं और फिर भी कोई परिणाम नहीं मिला हैं तो आज का लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अपने शरीर को फिट रखने के लिए योग बहुत ही अच्छा माध्यम है। कुछ समय पहले योग को केवल संतों और उन लोगों के लिए प्रचलित माना जाता था जो अपने बुढ़ापे तक पहुँच चुके हैं। लेकिन अब योग ने युवा वर्ग के दिल में भी एक व्यापक जगह ले ली है। क्या आप जानते है कि मशहूर हस्तियों का फिटनेस रहस्य योग है।
योग करने के फायदे अच्छे पाचन के लिए…
योग आपके पाचन तंत्र के कार्य में सुधार करता है। यह केवल आपके एब्स के लिए ही नहीं बल्कि पेट से वसा को भी जलाते हैं। योग आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने वाले चयापचय दर को एक अच्छी मालिश प्रदान करते हैं जो उचित पाचन को बढ़ाती है।
योग के फायदे हड्डियों और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली में…
हम सब जानते हैं कि व्यायाम हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसी प्रकार योग भी आपके अंगों को नियंत्रण में करता हैं। जिससे मांसपेशियों के जोड़ों को आराम मिलता है और लचीलापन बढ़ता है। योग आसन मांसपेशियों में ऐंठन या किसी दुर्घटना से संबंधित दर्द से राहत देते है। यदि आप योग को लंबे समय तक करते हैं तो यह धीरे-धीरे आपकी शारीरिक शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ाता है। लेकिन यह सलाह दी जाती है कि यदि आपने पहले किसी दुर्घटना का सामना किया है या किसी आंतरिक बीमारी से पीडि़त हैं योग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
GOOD MORNING : पाचन, हड्डियों और मांसपेशियों के लिये योग के फायदे
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment