ठंड का मौसम शुरु होते ही इसका असर आपकी त्वचा, शरीर और शारीरिक गतिविधियों पर पडऩे लगता है। सर्दियों में भूख बढ़ जाती है और शारीरिक मेहनत कम हो जाती है। लेकिन छोटी-छोटी बातों के साथ सुबह की शुरुआत की जाए तो यह मौसम आपके स्वास्थ्य व सौंदर्य के लिए वरदान साबित होगा। जानिए कुछ बेहतरीन उपाय, जो आपका दिन बनाए…..
1. बिस्तर छोडऩे के पहले व्यायाम – जैसे ही आप बिस्तर से उठते हैं अपने शरीर को तानिए और ढीला छोडि़ए। फिर से तानिए और ढीला छोडि़ए। चार-पांच बार इस क्रिया को दोहराइए। ऐसा करने से शरीर में गर्मी के तापक्रम में वृद्धि होगी। यदि आपके पास समय है तो एक ही स्थान पर खड़े होकर कुछ देर जॉगिंग कीजिए। ऐसा करने से भी शरीर में चुस्ती-फुर्ती आएगी और आपके अगले काम फटाफट होंगे।
2. उबटन स्नान और ताजगी – स्नान में साबुन को अधिक महत्व न दीजिए। कोई-सा भी उबटन लगाइए। बांहों, पैरों, घुटनों, पीठ एवं गर्दन को उबटन से रगडि़ए, उसके बाद नहाइए। फिर खुरदरे तौलिए से बदन पोंछिए। इस तरह के स्नान से ताजगी, चुस्ती और गर्मी महसूस होगी।
3. डटकर खाइए – इन दिनों भूख अधिक लगती है और भूखे पेट सर्दी अधिक लगती है। सुबह पौष्टिक नाश्ता भरपूर कीजिए। खाने में भरपूर ऊर्जा प्रदान करने वाला भोजन कीजिए। इसमें प्रोटीन, पनीर, दूध, अनाज, आलू, ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन कीजिए। गरमागरम सूप लेना भी इन दिनों अच्छा रहता है।
4. गर्म कपड़े भरपूर पहनें – मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन कीजिए। शोख रंगों को अपनाइए। सर्दी से बचाव का बढिय़ा तरीका है एक ही भारी-भरकम गर्म लबादे के बजाए पतली तह वाले कई गर्म कपड़े पहनिए। अंदर के वस्त्र कॉटन के ही हों तो बेहतर होगा। दस्ताने और मौजे पहनने से कतराइए नहीं इनसे आपको आराम भी मिलेगा और त्वचा की सुरक्षा भी होगी।
good morning : ठंड स्वास्थ्य व सौंदर्य के लिए वरदान
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment