भिलाई 29 जून 2026। डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रामनगर, सुपेला, भिलाई द्वारा जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई को निःशुल्क फाइब्रोस्कैन (लीवर) जांच शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संजय गोयल एवं डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को लीवर संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना, समय रहते जांच के लिए प्रेरित करना तथा रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना है।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर अभिजीत जैन की निगरानी में आधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन से लीवर की जांच की जाएगी एवं परामर्श प्रदान किया जायेगा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने एवं रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।
रक्तदान करने के इच्छुक व्यक्ति अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं।
डॉक्टर्स डे पर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




