भिलाई। 06 जून, 2026, (सीजी संदेश) : रामनगर सुपेला स्थित मान्यता प्राप्त निजी प्रशिक्षण संस्थान फायर, सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा इंदिरा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में फायर एवं इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। संस्थान पिछले 13 वर्षों से युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहयोग कर रहा है।
संस्थान के मुख्य प्रबंधक रवि सोनी, जनसंपर्क अधिकारी मनोज ठाकरे, प्रशिक्षक एस. एल. धनकर, तपन कुमार विश्वास एवं रामचंद्र साहू ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता करना है। प्रत्येक वर्ष लगभग 50 से 55 विद्यार्थी यहां प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, जिनमें से अधिकांश प्रशिक्षण उपरांत फायरमैन, सुरक्षा प्रबंधन एवं औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर लेते हैं।
संस्थान द्वारा प्रशिक्षित युवा निजी एवं सरकारी विभागों के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने भिलाई स्टील प्लांट, एसीसी सीमेंट, अडानी ग्रुप जामुल, एनएमडीसी बचेली, डीआरडीओ भारतीय रक्षा मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, गन कैरिज फैक्ट्री इटारसी, एयरपोर्ट अमला (मध्यप्रदेश), मोनेट इस्पात, गोदावरी इस्पात रायपुर, जिंदल इस्पात रायगढ़ तथा कोरबा वेस्ट पावर प्लांट सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों में रोजगार प्राप्त किया है।
संस्थान प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान समय में फायर एवं सेफ्टी क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रशिक्षित युवाओं की उद्योगों, सरकारी प्रतिष्ठानों, एयरपोर्ट तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में लगातार मांग बनी हुई है। संस्थान ने युवाओं एवं युवतियों से अपील की है कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर रोजगार के अवसरों के लिए फायर एवं इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट प्रशिक्षण से जुड़कर अपने करियर को नई दिशा दें।




