भिलाई 07जुलाई 2026। पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त Mobile Data Terminal (Samsung Galaxy XCover) का वितरण पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित दधिची प्रशिक्षण हॉल में जिले के थाना एवं चौकी में पदस्थ विवेचकों को किया गया।इस अवसर पर अधिकारियों एवं विवेचकों की उपस्थिति में अपराध विवेचना को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपकरण वितरित किए गए। Mobile Data Terminal के माध्यम से विवेचक घटनास्थल से ही अपराध संबंधी आवश्यक जानकारी, एफआईआर, गवाहों के कथन तथा अन्य महत्वपूर्ण विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इससे विवेचना की गति, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता में सुधार होगा तथा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान विवेचकों को निर्देशित किया गया कि उपलब्ध कराई गई आधुनिक तकनीक का उपयोग पूर्ण निष्ठा, दक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके।दुर्ग पुलिस का संदेश :दुर्ग पुलिस आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपराध विवेचना को अधिक पारदर्शी, दक्ष एवं समयबद्ध बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। आमजन से अपेक्षा है कि वे पुलिस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
FIR घटनास्थल पर ही, दुर्ग पुलिस के विवेचकों को Mobile Data Terminal वितरित
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




