भिलाई। 23 अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : दिनांक 22 अप्रैल को अपने जन्मदिन के अवसर पर राम सूर्यवंशी (जिला महामंत्री दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस, प्रदेश सचिव केकेसी) द्वारा डोंगरगढ़ पहुंचकर मां बम्लेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचकर उनके पुत्र चैतन्य बघेल के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी गण व आम नागरिक उपस्थित थे। कांग्रेस के उच्च नेतृत्व द्वारा युवाओं को मौका देते हुए राहुल वर्मा को असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस छ.ग. का दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाए गया जिसके लिए उनको शुभकामनाएं एवं बधाई दी।



