रायपुर। दया सिंह का अपना ही अंदाज है दया सिंह कोई छत्तीसगढ़ में नाम का मोहताज नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह का 67वां जन्मदिवस अलग ही अंदाज में मनाया। जिसे पूरे छत्तीसगढ़ ने ही पूरे भारत ने देखा है। राजपूतो के आनबान और शान कहे जाने वाले डॉ.रमन सिंह का जन्मदिन बड़े उत्साह उमंग के साथ ही सादगी से भरा रहा। श्री सिंह के चाहने वालों का आज सुबह से रायपुर बंगले में बधाई देने के लिये ताता लगा रहा।
प्रदेशभर से आए लोगों ने सीएम के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की तो राजधानी स्थित उनके निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इन सब में खास यह रहा कि उनके 67वें जन्मदिन पर 67 पाउंड का केक काटा गया।
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री और बोलबम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के जन्मदिन पर 67 पाउंड का केक लेकर बधाई देने पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों युवा उनके साथ मौजूद रहे। जहां उन्होंने डॉ रमन सिंह का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। दया सिंह ने बताया कि वे हर साल डॉ रमन सिंह के जन्मदिन पर भगवान भोलेनाथ का प्रसाद लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर साल भगवान भोलेनाथ से डॉ रमन सिंह की लंबी दीर्घायु और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल भी 67 साल के पूरे हो चुके हैं ऐसे में 67 पाउंड का केक काटकर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया गया।