रायगढ़। 30 अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : नगर निगम भिलाई चरोदा के बिजली अधिकारी संतोष सोनी की मनमानी एवं उसके कार्य मे लापरवाही से सारे पार्षद जनप्रतिनिधि पूरी जनता परेशान हैं। ना ही क्षेत्र में लाइट रिपेयर हो रहे हैं।पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है ना ही उनके पास 809 रिपेयर लाइट का कोई हिसाब है नगर निगम ने दिवाली से आज तक आठ सौ नौ लाइट रिपेयर करवाए हैं, जिसका ठेकेदार का भी भुगतान बाकी है किंतु संतोष सोनी के द्वारा पूरा लाइट बंदरबाट कर दिया गया है ना उनके पास कोई हिसाब है जब भी लाइट की समस्या बताई जाती है, लाइट उपलब्ध नहीं होने का हवाला दिया जाता है। कांग्रेस एवं भाजपा के पार्षदों ने कमिश्नर से उनकी शिकायत की एवं साथ ही उसे बिजली विभाग से तत्काल हटाने की मांग की
नहीं हटाए जाने पर धरना प्रदर्शन तक की चेतावनी तक दी गई हैं।
पूर्व में भी संतोष सोनी की कई बार शिकायत की जा चुकी है। सामान्य सभा में उसे हटाए जाने हेतु निर्णय भी लिया गया था लेकिन उच्चाधिकारियों के संरक्षण में उसे हटाया नहीं गया जिस कारण संतोष सोनी अपने आपको निगम का पूर्णरूप से सर्वे सर्वा समझने लगा है, न ही किसी जनप्रतिनिधि का फ़ोन उठाता है, न ही उनके द्वारा बताए गए किसी कार्य को गंभीरतापूर्वक लेता है। जिससे सभी पार्षद हताश हो चुके हैं। जिसकी शिकायत आयुक्त से की गई। साथ ही पार्षदों ने वार्ड में पानी की समस्या को लेकर वार्ड की स्थिति बताते हुए पानी के लिए उचित कार्य करने हेतु निवेदन भी किया।



