भिलाई। 28 नवम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : हजरत हाजी बाबा शेख अब्दुल वाहिद कलीमी कलंदरी चिश्ती सेक्टर 5 भिलाई का सातवां वार्षिक उर्स 9 दिसम्बर, बुधवार को आस्ताना शरीफ, इतवारी बाजार, धमतरी में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान परचम कुशाई शाम 5 बजे, शाही संदल रात 7 बजे तथा शाही गुस्ल रात की नमाज के बाद किया जाएगा। उर्स में खलीफा शेख अब्दुल जलील चिश्ती, शेख गुलाम रसूल चिश्ती, शेख अकबर हुसैन चिश्ती, जाहिद अली चिश्ती सहित बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल होंगे। सरपरस्ती गुलाम सैलानी अशरफी व हाजी मोहम्मद शकील होंगे। सज्जादा नशीन शेख अकरम चिश्ती ने सभी से उर्स में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।


