भिलाई तीन 4 अगस्त 2026/ भिलाई तीन स्थित सिरसा गेट अंडरब्रिज में सीसी रोड निर्माण एवं मरम्मत का कार्य जारी है। परन्तु एक तरह से काम के नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है। 33 दिन हो गए काम के नाम पर अंडरब्रिज को बंद रखा गया है परन्तु उस तरह का काम अंडरब्रिज में नजर नहीं आया है। प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री सुजीत बघेल ने मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर जल्द से जल्द काम पूरा करने की मांग रखी है।श्री बघेल ने बताया कि सीसी रोड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, हालांकि नाली निर्माण सहित कुछ अन्य कार्य अभी शेष हैं। अंडरब्रिज बंद होने के बाद से चरोदा के जी केबिन मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में उपयोग किया जा रहा है, इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है और रोजाना लंबा जाम लग रहा है। इसका खामियाजा केवल राहगीरों को ही नहीं बल्कि रेलवे कालोनी में रहने वाले लोगों और रेलवे कर्मचारियों को भी उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिरसा गेट अंडरब्रिज को एक जुलाई से 31 अगस्त तक के लिए रेल प्रशासन ने मरम्मत कार्य के नाम पर बंद कर रखा है। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने स्थानीय नागरिकों के साथ सिरसा गेट अंडरब्रिज का निरीक्षण किया था। उस दौरान निर्माण एजेंसी को तय समय से पूर्वकार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग एक माह बीत चुका है और अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में शेष कार्य शीघ्र पूरा कर अंडरब्रिज को आम लोगों के लिए खोल दिया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को रोजाना लगने वाले जाम और परेशानी से राहत मिल सके।
अंडरब्रिज में सीसी रोड निर्माण एवं मरम्मत का कार्य जारी,,,,, काम के नाम पर खानापूर्ति,,,, सिरसा अंडरब्रिज का काम – सुजीत
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



