भिलाई। 04 अगस्त, 2026 (सीजी संदेश) : दिल तो बच्चा है जी के थीम पर सियान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है आज उसका पोस्टर विमोचन प्रेम प्रकाश पांडे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा किया गया, इस प्रतियोगिता में तीन वर्ग रखे गए हैं पहले जूनियर सियान 50 वर्ष से अधिक 60 वर्ष तक दूसरा सीनियर सियान 61 वर्ष 70 वर्ष के मध्य और तीसरा सुपर सीनियर सियान 71 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे प्रतियोगिता में प्रवेश बिल्कुल निशुल्क है। ग्रुप में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा प्रतियोगिता की शुरुआत बैडमिंटन से 15 अगस्त सुबह 10:00 बजे जूही बैडमिंटन अकैडमी अरोड़ा स्पोर्ट्स कंपलेक्स वैशाली नगर में किया जाएगा उसी दिन 15 अगस्त को शाम 4:00 बजे श्याम सदन शांति नगर में सिंगिंग वादन एवं नृत्य का ऑडिशन रखा गया है 16 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से सियान सदन राधिका नगर में कैरम के एवं लूडो की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है उसी क्रम में 22 अगस्त शाम 4:00 बजे से स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर में पेंटिंग रंगोली म्यूजिकल चेयर मेगा हाउजी एवं रस्सा खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले एवं पुरस्कार वितरण समारोह शाम 6:00 बजे विवेकानंद स्मृति नगर में किया जाएगा कार्यक्रम के संयोजक राजीव चौबे अध्यक्ष स्मृति नगर गृह निर्माण समिति, ललित मोहन पूर्व पार्षद, रोहन सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा है।
इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललित मोहन, संदीप चौधरी, नम्रता सेन, जिया फरिश्ता, पिया भौमिक, कैलाश ठाकुर, हेमंत तपरे, रोहित डावल आदि उपस्थित थे।




