अस्वस्थ खान-पान और गलत दिनचर्या की वजह से पेट में गैस बनने की समस्या लगभग हर किसी को है। आए दिन लोगों को पेट में गैस बनने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार गैस बनना या पेट फू लना एक सामान्य बात है। ज्यादातर लोगों के साथ यह समस्या है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से इससे पीडि़त हैं, तो यह लैक्टोज असहिष्णुता, हार्मोनल असंतुलन या किसी प्रकार की आंत्र रूकावट जैसे गंभीर विकार का संकेत भी हो सकता है। पेट में गैस की समस्या से बचने के लिए दवाओं के बजाय प्राकृतिक व आयुर्वेदिक उपायों का सहारा लेना अच्छा होता है।
अगर पाचन तंत्र के माध्यम से अगर गैस नहीं निकलती, तो यह सूजन और बैचेनी का कारण बन सकती है। घरेलू उपचारों को अपनाने के साथ अगर अपनी दिनचर्या और आदतों में कुछ बदलाव किए जाएं, जो गैस और सूजन से राहत मिल सकती है। पेट में गैस की समस्या से निजात पाने के लिए नीचे हम आपको कुछ सुझाव दे रहे हैं, जिन्हें अगर आपने अपनी दिनचर्या में शामिल किया, तो आपको जीवन में कभी गैस की समस्या नहीं होगी।
> पेट में गैस बनने से रोकना चाहते हैं तो धीरे-धीरे चबाकर भोजन करें।
> छोटे-छोटे बाइट खाएं और कई बार खाएं।
> भोजन खाने के बाद लेटे नहीं बल्कि सीधे बैठें।
> खाना खाने के बाद थोड़ा टहल लें।
> बहुत ज्यादा ठंडा पानी या ड्रिंक ना पीएं। इससे भी गैस बनती है।
> अगर आप च्यूइंग गम चबाते हैं, तो इसे बदं कर दें।
> गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों को खाने से बचें।
> सेाडा या अन्य काबार्नेट ड्रिंक्स पीने से बचें।
> पेट में गैस है, तो डेयरी उत्पादों का सेवन न करें।
> फिजिकली एक्टिव रहें, ताकि आपको गैस की समस्या रोज-रोज न बने।
> धुम्रपान से दूरी बनाए रखें।
> अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को शामिल करें।
> स्ट्रॉ यानि पाइप के जरिए पानी पीने से बचें।
इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर आप बच सकते है पेट में गैस बनने की समस्या से
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment