भिलाई। दशहरा पर्व मनाने को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने-सामने हो गई है जमीनी स्तर से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई चल रही है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने पत्रवार्ता में बताया कि कांग्रसियों द्वारा खुर्सीपार अण्डा चौक में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करना चाहिये। भिलाई के वातावरण को दुषित करने का काम महापौर एवं विधायक के द्वारा किया जा रहा है। हमलोग विगत 6 वर्षो से खुर्सीपार अण्डा चौक में नवजागृति विजयदशमी उत्सव द्वारा दशहरा पर्व मनाया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान स्थिती में बीएसपी प्रबंधन एवं जिला प्रशासन से हमारी अनुमति को निरस्त कर दिया है। इसके पूर्व दशहरा मैदान का अनुमति नवजागृति समिति को दी गई थी। श्री पाण्डेय ने बताया कि फिर एक अन्य न्यू दशहरा उत्सव समिति जिसका गठन दो दिन पूर्व ही हुआ उसने भी उसी स्थान पर दशहरा उत्सव मनाने की अनुमति की मांगी है। जिससे विवाद की स्थिती बनते देख एसडीएम ने पूर्व में दिये गये अनुमति को रद्द कर दिया। इस संबंध में उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर न्याय की उम्मीद जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह सब सरकार के इशारे पर हुआ है। इसी तरह गणेश पूजा में भी कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा दखल दिया गया था। यह हमारी सांस्कृति के खिलाफ है। सरकारे बदलती रहती है। परंतु किसी भी राजनीतिक दल को धार्मिक आयोजनों में दखल नहीं देना चाहिये। हमारी 15 वर्षो से सरकार रही तो कांग्रेस के बृजमोहन सिंह एवं राजेन्द्र अरोरा के आयोजनों पर हस्तक्षेप नहीं किया। वर्तमान स्थिती में राजनीतिक को गलत दिशा देने का प्रयास कांग्रेस सरकार के द्वारा की जा रही है। हमारी विचारधारा राम की हमेशा रही है। उनकी विचाधारा रावण की है। पत्रवार्ता में सभापति श्याम सुंदर राव, पार्षद रिंकु साहु, जोगिन्दर शर्मा, कोंडा राव, जयशंकर चौधरी सहित समिति के अन्य लोग उपस्थित थे।
कांग्रेस धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती
निगम स्वास्थ्य विभाग चेयरमेन लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि पूर्व केबिनेट मंत्री के बेटे मनीष पांडेय की भी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। इस वजह से मनीष पांडेय शहर में जलाने – मारने – काटने की धमकी देते फिर रहे है। मनीष पांडेय लोगों के धार्मिक भावनाओं से खेल रहे हैं और धर्म के नाम पर लोगों में आपसी द्ववेश फैला रहे हैं। अपनी राजनीति रोटी सेकने के लिए जिस तरह प्रेम प्रकाश पांडेय एवं मनीष पांडेय द्वारा धर्मिक द्ववेश का माहौल शहर में फैलाया जा रहा है, वह बहुत ही शर्मनाक है। प्रदेश में बीजेपी की 15 साल सरकार रही। सरकार थी तब बीजेपी के नेताओं ने खूब अत्याचार किए। यहाँ तक कि मतदान की शाम को भी सेक्टर 4 की बूथ में बाप-बेटे ने गुंडागर्दी का परिचय देकर अपने गुंडो से माहौल खराब किया था, साथ ही गरीब व असहाय लोगों को प्रताडि़त किया उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। शहर में खुलेआम दादागिरी की शराब की कोचियागरी,सट्टा-जुए खिलाने में भी अव्वल रहे। खुर्सीपार दशहरा मैदान में कार्यक्रम कराने की। तो पहले ही दोनों समिति पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक करके फैसला कर चुकी हैं। उन्हें अपना कार्यक्रम कराने के लिए कहा गया था लेकन वे ष्टस्क्क चंद्राकर एवं ञ्जढ्ढ के समक्ष ही कार्यक्रम नही करने की बात कही जिस पर प्रशासन ने दूसरी समिति को अनुमति दी फिर बाद में राजनीति शुरू कर दिए। इस तरह की गंदी राजनीति बीजेपी के लोगों ही कर सकते हैं। अपनी राजनीति रोटी सेकने के लिए मशीष पांडेय अपने बात से मुकर रहे हैं। भिलाई मिनी इंडिया है। जहां हर धर्म समुदाय के लिए एकजुट होकर रहते हैं। लेकिन पूर्व केबिनेट मंत्री के बेटे मनीष पांडेय शांतिपूर्ण कार्यक्रम कराने के बजाए। राजनीति के कारण धार्मिक माहौल खराब कर रहे हैं। यहीं नहीं मिडिया में गलत तरह से बयान बाजी कर रहे हैं।