भिलाई। 29 जून, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय बौद्ध महासभा सेक्टर 06, भिलाई में दिनांक 28 जून को छत्रपति शाहू महाराज का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया उसके पश्चात भनते वेनरेबल शील रत्न बोधी द्वारा पंचशील ग्रहण कराया गया एवं धर्म देशना दी गई। कार्यक्रम में राजर्षी शाहू महाराज के विषय में सेक चंद गौरकर, आनंद रामटेके, विनायक चौरे ने अपनी बात रखी। अजय गनवीर ने अन्य विषय पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में संस्था की अन्य गतिविधियों के तहत क्विज के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संस्था द्वारा सहयोगी संस्था के सहयोग से पढ़ाई लिखाई करने वाले बच्चों को शिक्षा सहयोग राशि प्रदान की गई। माधुरी बर्थडे द्वारा प्रति सप्ताह चलाए जा रहे ज्ञान की पाठशाला भी संचालित रही। उपरोक्त कार्यक्रम में संस्था के कार्यकारिणी के सदस्यगण उपस्थित हुए। साथ साथ संस्था के सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद वासनिक ने की। कार्यक्रम का संचालन संस्था महासचिव ने किया।




