भिलाई। 15 सितंबर, 2026, (सीजी संदेश) : वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस सियानसदन टाटा लाइन कोहका में संपन्न हुआ। अतिथियों के द्वारा श्रीगणपति एवं भारत माता की छायाचित्रों पर माल्यार्पण तथा मंगलदीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष साव, (संचालक होटल अमित इंटरनेशनल, भिलाई) एवं विशेष अतिथि विजय साहू (पूर्व सदस्य क्रेडा छत्तीसगढ़ शासन), शुभंकर विश्वास, (छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी हेल्पेज इंडिया रायपुर ), गिरवर बंटी साहू, (सभापति नगरपालिक निगम भिलाई ), सुमन सागर सिन्हा, (प्रतिनिधि वार्ड पार्षद) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजानंद साहू, अध्यक्ष भिलाई, वरिष्ठ नागरिक महासंघ द्वारा किया गया। सुभाष साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी का आशीर्वाद हम को सदा मिलता रहता है। अपने संबोधन में विजय साहू सदस्य क्रेडा ने कहा की सभी सूख दुख के पलों में आपके सभी कार्यक्रमों में शामिल होता हूं और वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों एवं ऊर्जा का राज्य सरकार को व्यापक उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सभी अतिथियों का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर भिलाई महासंघ के उपाध्यक्ष श्रीमती मंदा वाष्णिकर, बलवीर सिंह सहगल, जेआर साहू, बलविंदर सिंह, महेंद्र कुमार सोनवानी, बाबूलाल साहू, जोहनलाल साहू, युवराज साहू, श्रीमती अर्चना मूले,
श्रीमती छाया विश्वकर्मा, डॉ कांतीलाल विश्वकर्मा, मुकेश कुमार कोहका के अध्यक्ष दुलारदास, शिवप्रसाद साहू, श्रीमती ईश्वरी साहू, श्रीमती त्रिवेणी साहू, अनंत राम वर्मा, मानी मानिकपुरी सहित सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक गन उपस्थित थे।



