भिलाई। 30 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई -3 चरोदा के संत कबीर पब्लिक स्कूल, जी केबिन चरोदा में शनिवार, 29 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं जन्म से जुड़ी जानकारी साझा की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित पालकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेनू राम साहू रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार साहू ने की। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
दही लूट और मटकी फोड़ ने बढ़ाया उत्साह
जन्माष्टमी उत्सव के दौरान दही लूट और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। बच्चों के साथ पालक एवं अभिभावकों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में पालकगण एवं अभिभावकों में माया देवी, अशोक साहू, लीना साहू, मनीषा साहू, फरहीन नाज, पप्पू हरपाल, अनामी हरपाल सहित अन्य पालकगण उपस्थित रहे।



