दुर्ग। 30 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ प्रदेश असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर ने दुर्ग जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा द्वारा प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। प्रदेश संगठन की ओर से इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से दी गई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी राम सूर्यवंशी ने 29 अगस्त को जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा के नाम पत्र जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक बोरकर ने उनके द्वारा प्रस्तावित संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अनुमोदित पदाधिकारियों की सूची पत्र के साथ संलग्न कर भेजी गई है। प्रदेश कार्यालय की ओर से जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा से कहा गया है कि अनुमोदित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को इसकी सूचना प्रदान करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को गति देने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्रदेश संगठन द्वारा जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर कार्यकारिणी को मंजूरी दिए जाने से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से असंगठित कामगारों एवं कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को संगठन के स्तर पर उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर रहेगा।प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी राम सूर्यवंशी ने अनुमोदित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की है।



