भिलाई 30 अगस्त 2026।भिलाई नगर कालीबाड़ी, सेक्टर–6 में आज नवगठित कार्यकारी समिति के पदभार ग्रहण समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवगठित कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का विधिवत पदभार संभाला। कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं। इनमें अध्यक्ष डॉ. दीप चटर्जी,उपाध्यक्ष देवव्रत कर, विश्वजीत दास, सचिव सुमीत कुमार घोषाल, सहसचिव सुमन शील, अजय कुमार मिश्रा, श्रीमती अरुणा भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष, तिमीर भट्टाचार्य, सदस्य श्रीमती बॉबी दास, श्रीमती रत्ना घोषाल, श्रीमती शोमा देव, तरुण भट्टाचार्य, सत्यजीत दास, समीर घोषाल, सौरभ दत्ता, बिपुल सेन, अभिदेव नंदी, तपन दास, दीपक कुमार बनर्जी, सत्यजीत पंडा, रजत राय है। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के पांच सदस्य रजत राय, दीपक कुमार बनर्जी, तिमीर भट्टाचार्य, देवव्रत कर, अजय कुमार मिश्रा शहर से बाहर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। शेष उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने-अपने दायित्वों का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सांसद श्री विजय बघेल एवं विधायक श्री देवेंद्र यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने नवगठित कार्यकारी समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर कालीबाड़ी परिसर को हरित, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेक्टर–6 कालीबाड़ी से उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में कालीबाड़ी मंदिर के समीप ही निवास करते थे और तभी से मां काली के प्रति उनकी आस्था एवं भक्ति जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि कालीबाड़ी मंदिर एवं समाज के विकास के लिए बेहतर कार्यप्रणाली के साथ निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने नई समिति को आश्वस्त किया कि कालीबाड़ी के विकास एवं समाजहित से जुड़े कार्यों में वे हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।
विशेष अतिथि भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बचपन से ही सेक्टर–6 कालीबाड़ी आते रहे हैं और उनका मां काली के मंदिर से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने मंदिर एवं समाज के विकास के लिए होने वाले कार्यों में आगे भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की बात कही। कार्यक्रम में भिलाई बंगाली समाज, हुडको कालीबाड़ी,छत्तीसगढ़ बंगाली मित्र समाज, हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी, सुभाष नगर कालीबाड़ी, नेहरू नगर कालीबाड़ी, स्मृति नगर कालीबाड़ी, राधिका नगर कालीबाड़ी, न्यू खुर्सीपार कालीबाड़ी, हिन्दू मिलन सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, भिलाई शहर की विभिन्न कालीबाड़ियो के प्रतिनिधिमंडल तथा भाजपा, कांग्रेस, बजरंग दल, विश्वहिंदू परिषद एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा जूडो-कराटे का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर भिलाई बंगाली समाज के अध्यक्ष सुप्रभात पाल, सुबीर राय, पूर्व सचिव सुरजीत दत्ता, राजा बनर्जी, मानस बैनर्जी, श्यामल राय, शुभेंदु बागची, अभिजीत भौमिक, पिंटू पाल, पालस बासु, विमान राय, प्रकाश राय, जयंत बागची, संजय पालित, अभिजीत डे, तपन मजूमदार, मौसमी राय, मुनमुन चटर्जी, काजल चौधरी, मानसी सरकार, जोली राय, रूपाली पालित, बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष सुनील वैष्णव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।
बंगाली समाज का पदभार ग्रहण समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम,,,,, सांसद विजय बघेल और विधायक रहे मौजूद
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



