भिलाई। 16अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा 16 अगस्त को डॉक्टर उदय धाबार्डे का सम्मान समारोह डॉ बाबासाहेब अंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध एवं बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष पुष्पअर्पन के साथ किया गया। मंच पर संस्था के अध्यक्ष विनोद वासनिक, डॉक्टर उदय धाबर्डे ( चिकित्सा प्रमुख सेक्टर 9 हॉस्पिटल भिलाई), पी. जी आम्बुकर पूर्व (अध्यक्ष बी.बी.एम.एस भिलाई), एवं प्रेरणा धाबार्डे (मुख्य अभिनेत्री मूवी रमाई) थे। संस्था के सभी सदस्यों ने डॉक्टर उदय धाबर्डे के बारे में अपने-अपने अनुभव को बताया। उनके सम्मान में अध्यक्ष विनोद वासनिक ने कहा कि डॉक्टर उदय साहब स्वयं सेक्टर 9 के अस्पताल में जन्म लिए और इस अस्पताल के सर्वोच्च पद पर आसीन होने का उन्हें मौका मिला। तथा डॉक्टर साहब के इस उन्नति में हमारी भारतीय बौद्ध महासभा सदैव उनके साथ खड़ी है एवं आज उनके इस पदोन्नति का साक्षी बनते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान करती है। अन्य सदस्यों में राजेश गजभिए, रंजू खोबरागड़े, प्रितेश पाटील, सविता मेश्राम, धनंजय मेश्राम, आनंद रामटेक, नरेंद्र शेन्डे, प्रदीप सोम कुंवर, आदि सदस्यों ने डॉक्टर साहब के सम्मान में दो शब्द कहें। डॉ उदय धाबर्डे ने कहां की मैं सदैव जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहता हूं। मैं चाहे छोटा पद पर रहूं या बड़े पद पर मैं इस सभा के सभी सदस्यों के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा।इसके अतिरिक्त भी यदि कोई किसी प्रकार की समस्या से घिरा हुआ है तो मैं चाहूंगा कि मैं उसकी हेल्प करूं। उक्त कार्यक्रम में संस्था कार्यकारिणी के सदस्य गण, महिला प्रकोष्ठ के लोग युवा प्रकोष्ठ के लोग, सलाहकार मंडल के लोग भारी मात्रा में उपस्थित हुए।



