कुम्हारी 12 मई 2026। नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 महामाया पारा मंडी के पास आज एक हादसे में एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जलकर और समय काल के ग्रास में समा गए । इस दर्दनाक हादसे ने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को हिला कर रख दिया है। यह घटना घरेलू सिलेंडर के ब्लास्ट होने से बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर दो कैबिनेट मंत्री पहुंच रहे हैं। जिले के सारे अधिकारी घटनास्थल बाजार मंडी के पास पहुंचे हुए हैं। सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई देखते ही देखते मकान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल छाया हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों मे1. होमदास वैष्णव, उम्र 40 वर्ष, चांदनी वैष्णव (19 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (22 वर्ष) और गोपिका वैष्णव (2) के रूप में हुई है।अचानक घर के भीतर तेज धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर फटने से यह विस्फोट हुआ, जिसके बाद मकान में तेजी से आग फैल गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला । धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई अंदर नहीं जा सका। फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे पर आग़ पर काबू पा लिया। घटनास्थल पर आला अधिकारी डटे हुए हैं।
भीषण गर्मी में सिलेंडर ब्लास्ट : असमय चार लोग जिंदा जले,,,,,पड़ोसियों को बचाने का मौका ही नहीं मिला,,, कैबिनेट मंत्री पहुंचेंगे घटनास्थल पर
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



