भिलाई। 12 मई, 2026, (सीजी संदेश) : चरोदा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गनियारी में आयोजित गनियारी प्रीमियर लीग “GPL Trophy” का फाइनल मुकाबला उत्साह, रोमांच और भव्य आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं, वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों एवं महिलाओं ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए “शहीद वीर नारायण सिंह इलेवन” ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि “चंद्रशेखर आजाद इलेवन” उपविजेता रही। वहीं “डॉ. भीमराव अंबेडकर इलेवन” ने तृतीय एवं “जय हिंद इलेवन” ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत पुरस्कार में मैन ऑफ द सीरीज– टिकेश्वर ख़ुटेल , बेस्ट बैट्समैन– टिकेश्वर ख़ुटेल, बेस्ट बॉलर – दुर्गेश, बेस्ट क्षेत्ररक्षण – तेजेश्वर रिगरी, एवं सर्वाधिक छक्का – टिकेश्वर खुटेल एवं फाइनल मैच में मैन ऑफ दी मैच– मनी राम को प्रदान किया गया ।
प्रतियोगिता में विजेता टीमों को क्रमशः 11 हजार रुपए, 7 हजार रुपए, 5 हजार रुपए एवं 3 हजार रुपए की पुरस्कार राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल कोसरे (महापौर, नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा) रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सीता साहू (पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद भिलाई–चरोदा) ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेम लाल साहू (प्रवक्ता, भाजपा जिला भिलाई) एवं धर्मेंद्र कोसरे (पूर्व पार्षद, गनियारी) उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में डॉ निर्मला भारती (मंत्री, भाजपा भिलाई–3 मंडल), श्रीमती लता ठाकुर (प्रथम पार्षद गनियारी), वरिष्ठ खिलाड़ीगण बसंत ठाकुर, राजेश बघेल, पुरुषोत्तम पटेल, भीखम चंद्र साहू, मंगल पारधी, चंद्र शेखर साहू, रमेश ठाकुर, संतोष साहू, मंगल ढीमर, गोविंद ठाकुर, चिंताराम ठाकुर, केशव रिगरी, पुरानिक ठाकुर एवं संतोष यादव सहित वरिष्ठ नागरिक गण, गजानंद गोस्वामी, बिसंभर साहू, हीरा सिंह ठाकुर, फूल सिंह वर्मा मंगलू राम वर्मा, गोपाल वर्मा, रेवा राम ठाकुर, दूज राम पटेल, तोरण रिगरी एवं गणेश यादव उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि निर्मल कोसरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि “खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का सबसे बड़ा विद्यालय है। गनियारी प्रीमियर लीग ने गांव के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को नशा एवं गलत प्रवृत्तियों से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।”
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती सीता साहू ने कहा कि गनियारी की धरती पर खेल और सामाजिक समरसता का यह अद्भुत संगम अत्यंत प्रेरणादाई है। यहां बच्चों से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों तक सभी का उत्साह यह दर्शाता है कि गांव की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं है, खेल के माध्यम से भाईचारा, अनुशासन और संस्कार मजबूत होते हैं। आने वाले समय में ऐसे आयोजन और अधिक व्यापक रूप में किए जाएंगे।
अति विशिष्ट अतिथि प्रेमलाल साहू ने प्रभावी शैली में कहा कि “GPL TROPHY” केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि गांव की एकता, युवा शक्ति और सामाजिक समरसता का उत्सव है। प्रतियोगिता में जिन महान विभूतियां के नाम पर टीमों का गठन किया गया वह युवाओं को देशभक्ति, संघर्ष और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। खेल मैदान में प्रतिस्पर्धा होती है लेकिन अंत में जीत गांव की एकता और भाईचारे की होती है। जिस तरह खेल को अनुशासित होकर खेलते हैं वैसे ही प्रत्येक खिलाड़ी अपने जीवन को अनुशासित रखकर जिए, जिससे उन्हें सदा सफलता मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन युगांत गिरी गोस्वामी ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद धर्मेंद्र कौशल ने किया। इस अवसर पर कामता प्रसाद साहू, टुकेश वर्मा, हर्ष ढीमर, नीलू पाल, हरीश खरे, सालिक ठाकुर, मिलन ठाकुर, संजू वर्मा, नंदू ढीमर, गोपी ठाकुर, देवेंद्र साहू, शुभम यादव, गोविंद साहू, भीखम पटेल, पुष्कर साहू, नीलम विश्वकर्मा, साहिल वर्मा, भीषम ठाकुर, सोना राम, दुर्गेश ढीमर, राजा पाल, देवेंद्र पटेल, राजन वर्मा, खोम लाल, राम ठाकुर, टुकटुक , विकास नायक, प्रीतम रजक, निहाल चंद्राकर, भीषम बंजारे, सोनलाल, दुष्यंत, राहुल, चेलाराम, जयंत, शेष नारायण, योग पटेल, समीर ख़ुटेल, नोवेल , अरमान, पृथ्वी , खिलेश, प्रियांश, लक्की, प्रवीण, सुभाष, खिलेश्वर , गीतेश, मिहिर, चिंटू, गौरव, गिरीश, भुनेश, आर्यन, वैभव,आयुष, आयुष,शेखर पटेल, टायसन, पंकज, भावेश, परमानंद, अविनाश, दीपांशु,सोनू, नमन, गजेंद्र बॉबी एवं जय ठाकुर उपस्थित थे ।



