दुर्ग। 12 मई, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग शहर में तड़के सुबह – सुबह दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष सघन चेकिंग अभियान कांबिग गस्त चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की व्यापक जांच की गई , कॉम्बिंग गश्त में अवैध हथियार, गांजा एवं संदिग्ध बाइक के साथ 02 संदिग्ध पकड़े गए। सर्च अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से तलवार, धारदार हथियार, गुप्ती, गांजा एवं संदिग्ध बाइक बरामद कर जप्त की गई। यह अभियान ग्रीन चौक, टिपरापारा, हरणा बांधा एवं तकिया पारा क्षेत्र में 100 पुलिस बल के साथ सघन कॉम्बिंग गश्त चलाया गया। जिसके तहत एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट के आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। असामाजिक तत्वों, आदतन बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
नगर पुलिस अधीक्षक यदुमणि सिदार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन पर अपराधों की रोकथाम, क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 12 मई को प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक थाना मोहन नगर एवं थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन चौक, टिपरापारा, हरणा बांधा एवं तकिया पारा क्षेत्र में लगभग 100 पुलिस बल के साथ आकस्मिक सर्च एवं तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध मकानों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के ठिकानों की सघन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा कई व्यक्तियों की तलाशी लेकर पूछताछ की गई। सर्च अभियान के दौरान ग्रीन चौक निवासी विकास यादव उर्फ लासा, उम्र 21 वर्ष एवं प्रशांत उर्फ बालू के कब्जे से अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए। आरोपियों के कब्जे से धारदार तलवार, धारदार हथियार, गुप्ती, अवैध गांजा एवं संदिग्ध मोटर सायकल बरामद कर जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी विकास यादव उर्फ लासा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत तथा आरोपी प्रशांत उर्फ बालू निवासी ग्रीन चौक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत भी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम, पेट्रोलिंग स्टाफ एवं कॉम्बिंग गश्त में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ कांबिग गस्त का कारण :
क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।
▪️ कांबिग स्थल :
ग्रीन चौक, टिपरापारा, हरणा बांधा एवं तकिया पारा क्षेत्र, दुर्ग
▪️ संदेही का नाम :
1. विकास यादव उर्फ लासा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
2. प्रशांत उर्फ बालू, निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक नग तलवार
2. धारदार हथियार
3. एक नग गुप्ती
4. अवैध गांजा
5. संदिग्ध मोटर सायकल
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध हथियार, मादक पदार्थ अथवा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



