रायपुर। 12 मई, 2026, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यप्रणाली पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ने निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों के कलाकारों को एकजुट कर उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी एवं उनसे प्राप्त होने वाले लाभ को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाए। प्रदेश सहसंयोजक शरद श्रीवास्तव ने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को केवल नृत्य एवं संगीत तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। कला का क्षेत्र अत्यंत विशाल है। कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसे शिल्पकार भी अपनी कला से निर्मित वस्तुओं में प्राण डालते हैं अर्थात किसी भी वस्तु अथवा विचार का सृजन करने वाला व्यक्ति कलाकार है और वह हमारे प्रकोष्ठ का हिस्सा हो सकता है। हमें ऐसे सभी कलाकारों के लिए कार्य करना है।
प्रदेश सहसंयोजक शरद अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि संगठन में पद की गरिमा बनाए रखते हुए सभी के साथ सकारात्मक व्यवहार करें एवं संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संपूर्ण टीम ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रदेश संगठन महामंत्री पवन देव साय से भेंट कर उन्हें बधाई प्रेषित की l अनुपम पाल के नेतृत्व में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय एवं कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज से भी सौजन्य भेंट कर अपनी आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर लेखक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ निशु पाण्डेय द्वारा लिखित राष्ट्र को समर्पित पुस्तक “शब्द संग्राम” को अजय जामवाल एवं पवन देव साय को भेंट किया गया। साथ ही तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में सभी पदाधिकारियों को मिठाई का वितरण कर अपनी ख़ुशी साझा की गयी l
बैठक में प्रदेश सहसंयोजक शरद श्रीवास्तव, शरद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी निशु पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी रवि जग्गी, कोषाध्यक्ष मुकेश जोशी, कार्यक्रम प्रभारी तेजराम साहू, सह मीडिया प्रभारी रामानंद त्रिपाठी, सह सोशल मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सोनी, सह कार्यक्रम प्रभारी सुतापा दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती बोबी दास, श्रीमती आराधना पाण्डेय, सुब्रतो दासगुप्ता, ताराचंद मेहर, जिला संयोजक दुर्ग अबीर गोयल, रायपुर ग्रामीण संयोजक प्रेम साधवानी एवं सहसंयोजक संतोष थापा उपस्थित रहे।



