रायपुर 31 अक्टूबर 2026/ अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह एवं महासचिव मलकित सिंह,समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी l ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं चिर शांति प्रदान करें।अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। आज उनका पार्थिव शरीर विमान द्वारा रायपुर लाया जाएगा, जिसके उपरांत विभिन्न स्थानों पर दर्शन व श्रद्धांजलि के बाद उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद में अंतिम संस्कार सं होगा।
दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए अध्यक्ष ने
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment


