रायपुर 31 अक्टूबर 2026/ अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का हैदराबाद में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। आज उनका पार्थिव शरीर विमान द्वारा रायपुर लाया जाएगा, जिसके उपरांत विभिन्न स्थानों पर दर्शन व श्रद्धांजलि के बाद उनके पैतृक ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला बालोद) में अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
स्व. विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर भिलाई-3 स्थित शासकीय आवास पहुँचेगा, जहाँ 1 बजे तक समय अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि हेतु आरक्षित रखा गया है। 2 बजे भिलाई-3 निवास से प्रस्थान कर पार्थिव शरीर 3 बजे जवाहर नगर, दुर्ग पहुँचेगा। इसके उपरांत जवाहर नगर, दुर्ग से ग्राम भेण्ड्रा (गुंडरदेही, जिला-बालोद) के लिए प्रस्थान किया जाएगा। पार्थिव देह दोपहर 4 बजे ग्राम भेण्ड्रा पहुंचेगी। वहा तदुपरांत उनका अंतिम संस्कार होगा।
मौसम खराब के कारण समय में हो रही है देरी,,,,, आज होगा अंतिम संस्कार मुख्यमंत्री होंगे शामिल
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment


