दुर्ग 5 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में आगामी 2028 विधानसभा चुनाव और उसके लिए जमीनी स्तर पर अपने ब्लॉक अध्यक्षों को पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार करने के लिए कांग्रेस संगठन की पाठशाला दुर्ग से शुरू हुई। प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत दूसरे चरण में दुर्ग संभाग से की गई।मिशन 2028, दुर्ग पर फोकस
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सभी पांचों संभागों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत बस्तर संभाग से हुई। दूसरे चरण की शुरुवात दुर्ग में हुई ।इन शिविरों में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने क्लास ली।
ब्लॉक कांग्रेस और मास्टर ट्रेनर पर बेहतर चर्चा हुई। यहां से निकलने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष नए कलेवर के रूप में काम करेंगे। आक्रामक, बदले हुए रूप में जनता के मुद्दों को लड़ाई लड़ेंगे। इससे कांग्रेस को फायदा होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी। विधानसभा चुनाव 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।
दुर्ग संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण
दीपक बैज ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले मास्टर ट्रेनर्स शिविर में दुर्ग संभाग भर के 64 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ 20 मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान संगठन को मजबूत करने, जनता से सीधे कनेक्ट होने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने को लेकर प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,नेताप्रतिपक्ष चरण दास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व मंत्री प्रेम सायं,पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे,पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया,पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार,प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू,विधायक कुंवर सिंह निषाद,संगीता सिन्हा ,देवेंद्र यादव,पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर,अरुण वोरा,गुरुदयाल बंजारे,ने टिप्स दिए।
दुर्ग संभाग के सभी जिला अध्यक्ष भी इस प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहे जिसमें भिलाई शहर मुकेश चंद्राकर,दुर्ग शहर धीरज बाकलीवाल,दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर,खैरागढ़ कोमल साहू,कवर्धा नवीन जायसवाल,मानपुर मोहला सुजीत सिंह ठाकुर,बालोद चन्द्रेश हिरवानी मौजूद थे।
AICC के राष्ट्रीय सचिव एस ए संपत ,विजय जांगिड़ भी मौजूद रहे उनके साथ दिल्ली से प्रशिक्षण देने भी आए हुए है जो ब्लॉक अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग देंगे।।
दुर्ग संभाग सत्ता की कुंजी रही है। सरकार बनाना है तो दुर्ग से शुरुआत होती है, तो इस बार बदलाव भी दुर्ग से शुरू होगा, जो मैदानी इलाके रायपुर, दुर्ग-बिलासपुर से बस्तर -सरगुजा तक पहुंचेगा। कांग्रेस इस ट्रेनिंग प्रोग्राम से मजबूत बनेगी- दीपक बैज
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारी,पीसीसी चीफ ने कहा कि आगामी चुनाव पर पूरा फोकस रखा गया। प्रशिक्षण के समापन के बाद मिशन 2028 की तैयारी भी दुर्ग संभाग में तेज कर दी जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर आम जनता के बीच पहुंचकर जनसंपर्क कर पार्टी को मजबूत बनाने पर काम करेंगे।
2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी, ब्लॉक अध्यक्षों को चुनावी प्रशिक्षण
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



