हर साल 6 जुलाई को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय चुंबन दिवस (International Kissing Day) मनाया जाता है। यह दिन मानवीय संबंधों में चुंबन के महत्व को दर्शाता है तथा, वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को मनाए जाने वाले ‘किस डे‘ से अलग है।पश्चिमी देशों में सार्वजनिक स्थानों पर चुम्बन एक आम बात है लोग अभिवादन या धन्यवाद कहने के लिए अक्सर एक-दूसरे को किस करते हैं लेकिन भारत में इसका चलन अभी इतना सामान्य नहीं हुआ है।
6 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चुंबन दिवस मनाया जा रहा है। वैलेंटाइन सप्ताह में 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है, लेकिन इसके अलावा भी 6 जुलाई को भी अंतर्राष्ट्रीय चुंबन दिवस में मनाया जाता है। इस दिन को साल में दो बार मनाने की पीछे का कारण हेल्दी तरीके से किसिंग को बढ़ावा देना है। चुंबन सिर्फ शारीरिक आकर्षण से जुड़ा नहीं है, बल्कि मानवीय जुड़ाव से संबंधित भावना है। चुंबन भावनाओं के साथ ही सेहत के लिए लाभकारी है। इसीलिए विश्व के कई देशों में किस डे मनाते हैं। चुंबन के कई प्रकार होते हैं। किस करने के तरीके से सामने वाले की भावनाओं को समझा जा सकता है। अगर बात करें कपल की, तो अपने रिश्ते के पड़ाव के मुताबिक पार्टनर को किस करें, ताकि वह असहज महसूस न करें और आपकी सच्ची भावनाओं को समझ सकें। किसिंग डे पर जानिए चुंबन के तरीके, प्रकार और हर किस का मतलब?और इसके सेहत से जुड़े लाभ!
अंतरराष्ट्रीय चुंबन दिवस का इतिहास
प्रतिवर्ष 6 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चुंबन दिवस मनाया जाता है इसकी शुरुआत सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम (UK) में हुई थी, जिसके बाद 2000 के दशक की शुरूआत के आस-पास यह लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ और इसे दुनिया भर में मनाया जाने लगा। किसिंग के अलावा यह दिन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के बीच हुए म्यूच्यूअल रिकॉग्निशन एग्रीमेंट (MRA) का जश्न मनाने के लिए भी सेलिब्रेट किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय किसिंग दिवस मनाने का उद्देश्य
किस करना प्यार की भावनाओं को व्यक्त करने की बेहतरीन प्रक्रियाओं में से एक है, और यह दिन मानवीय संबंध में चुम्बन के महत्व को रेखांकित करता है। अंतर्राष्ट्रीय चुंबन दिवस आपको अपने प्रिय जनों को चूमने के साधारण सुख की याद दिलाता है और उन्हें विचार विमर्श के साथ चूमने का आग्रह करता। चुंबन के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने वाला यह दिन केवल शारीरिक आकर्षण का ही नहीं बल्कि मानवीय जुड़ाव को समझने का भी है।
ऐसे करते हैं सेलिब्रेशन अंतर्राष्ट्रीय चुंबन दिवस का
अंतर्राष्ट्रीय चुंबन दिवस वस्तुतः आपके जीवन में खास मायने रखने वालों को किस करने का विशेष दिन होता है. यह किस कपल्स के प्रेम का प्रतीक तक ही सीमित नहीं, बल्कि माता-पिता, भाई-बहन, पिता-बेटी, माँ-बेटे के रिश्तों को भी दर्शाता है. कहने का आशय यह कि आप जिसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, उसे चूमने का अधिकार यह दिवस विशेष देता है. ऐसा करके आप अपने रिश्तों को गहराई देते हैं।
जानिए किस करने के सेहतमंद फायदों के बारे में
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, किस करने के दौरान चेहरे के 34 फेशियल मसल्स और शरीर की 112 पॉश्चर मसल्स सक्रिय हो जाती हैं। इसके कारण मांसपेशियां टाइट और टोन्ड रहती हैं। चुंबन चेहरे में रक्त संचार को तेजी से बढ़ाता है, जिससे त्वचा जवान और खूबसूरत दिखती है। एक चुंबन उम्र को बढ़ने से रोकने और शारीरिक समस्याओं के इलाज का काम करता है।
किस करने से बढ़ती है इम्यूनिटी
चुंबन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साल 2014 में माइक्रोबायोम जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, होठों पर किस करते समय कपल का स्लाइवा एक दूसरे में ट्रांसफर होता है। स्लाइवा में कुछ कीटाणुओं हल्की मात्रा में होते हैं, जिनके संपर्क में आने पर इम्यून सिस्टम के खिलाफ एंटीबॉडी बनना शुरू होती है। किस करने से शरीर में पहुंचे इस कीटाणु के कारण भविष्य में होने वाली बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
चुंबन से तनाव कम होता है
किस करने से डिप्रेशन और स्ट्रेस में भी कमी आती है। कोर्टिसोल हार्मोन की वजह से इंसान में तनाव बढ़ता है। लेकिन जब लोग एक दूसरे किस करते हैं, गले लगाते हैं या प्यार का इजहार करते है दिमाग में कोर्टिसोल का लेवल कम होने लगता है। इससे ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो किस करने से मूड फ्रेश होता है। बेचैनी और अनिद्रा के साथ चिंता कम होने लगती है।
चुंबन से हाई बीपी की शिकायत कम होती है
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, उनके लिए चुंबन एक कारगर इलाज हो सकता है। किसिंग एक्सपर्ट और लेखक एंड्रिया डिमिर्जियन का कहना है कि जब लोग किस करते हैं तो उनके हृदय की गति बढ़ने लगती है। इसके कारण रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं और रक्त प्रवाह बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
कैलोरी बर्न करने का आसान तरीका
कैलोरी बर्न करने के लिए kissing सबसे आसान तरीका है। एक स्टड़ी के मुताबिक एक मिनट तक किसिंग करने से लगभग 6 कैलोरी बर्न होती है, जबकि इतनी ही देर ट्रेडमिल पर अभ्यास करने से 11 कैलोरी। यानी दो मिनट तक किस करना, एक मिनट तक ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा फायदेमंद है।
शरीर को मिलता है रिलैक्स
किसिंग से एंडोर्फिन नाम के हार्मोन का पैदा होता है। वहीं, ऑक्सीटोकिन हार्मोन से हमारे शरीर को रिलैक्स मिलता है। शरीर और मन दोनों को रिलैक्स पहुंचाने के लिए किसिंग अच्छा तरीका है।
मांसपेशियों को मिलती है मजबूती
किसिंग से आपके चेहरे की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। अध्ययनों में बताया गया है कि किसिंग करते समय हमारे चेहरे की लगभग 30 फेशियल मसल्स काम करती हैं, जिससे जबड़े को भी टोन मिलता है।
दर्द से राहत
अध्ययनों के मुताबिक किसिंग के दौरान ऐसे केमिकल्स जारी होते हैं, जिनसे आपको दर्द से राहत (kiss painkiller) मिल सकती है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
किसिंग से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे दिल की सेहत को फायदा मिलता है। अध्ययनों में बताया गया है कि जो लोग अक्सर किस करते हैं वे ऐसा नहीं करने वालों की तुलना में ज्यादा लंबा जीवन जीते हैं।
कितने प्रकार के होते हैं ‘किस’, हर चुंबन का होता है अलग मतलब
माथे पर चूमना
अक्सर एक मां अपने बच्चे से लाड प्यार करते समय उसके माथे पर किस करती है। माथे पर किस करने का मतलब होता है, अटूट और गहरा रिश्ता। माथे पर चुंबन बहुत गहरे रिश्ते का प्रतीक है।
हाथ पर किस करना
जब कोई आपके हाथ पर किस करता है, जो इसका अर्थ है कि वह आपका सम्मान करता है। कई देशों में अपने से बड़ों के सम्मान में लोग हाथ पर किस करते हैं। तुर्की में यह परंपरा है कि घर के बच्चे माता पिता या बड़ों के अभिवादन में उनके हाथों पर किस करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। दोस्त भी हाथों में किस करते हैं।
कान पर चूमना
अक्सर कपल एकदूसरे के कान पर किस करते हैं। इसे ईयरलोब किस कहते हैं। यह रोमांटिक किस माना जाता है। लोग अपने साथी के कान पर किस करके रोमांस करते हैं।
पीछे से किस करना
जब आपका पार्टनर आपको पीछे से आकर बाहों में जकड़ कर किस करें तो इसे स्पाइडर किस कहते हैं। पार्टनर अगर पीछे से किस करता है तो इसका मतलब है कि दोनों के बीच बहुत अपनापन है। स्पाइडर किस अपनेपन को दर्शाता है।
फ्लाइंग किस
जब कोई आपको बिना स्पर्श किए दूर से ही किस करने का इशारा करता है, तो इसे फ्लाइंग किस कहते हैं। इस तरह का किस केवल कपल्स ही नहीं बल्कि अन्य रिश्तों में भी हो सकता है। फ्लाइंग किस का मतलब ‘मिस यू’ या अलविदा कहना भी होता है।
गाल पर किस
सबसे ज्यादा अपनी भावना को जाहिर करने के लिए लोग एक दूसरे को गाल पर किस करते हैं। गाल पर किस कपल्स, दोस्त, परिवार के लोग कोई भी कर सकता है। गाल पर किस करने का मतलब लगाव का एहसास कराना होता है। ये लगाव एक मां को अपने बच्चे से, दोस्तों को एकदूसरे से और डेटिंग कर रहें कपल को हो सकता है।
एस्किमो किस
जब किस करते समय कपल एक दूसरे के करीब आ जाए, कपल्स की नाक एकदूसरे से टकरा रही हो तो इसे एस्किमो किस कहते हैं। ये कपल्स के बीच रोमांस को बढ़ाता है।
होठों पर किस
कपल प्यार और इश्क के अहसास को जाहिर करने के लिए लिपलाॅक या होठों पर किस करते हैं। इस तरह का किस केवल एक प्रेमी और प्रेमिका के बीच ही होता है। होठों पर किस विश्वास का प्रतीक भी होता है।
चुम्बन के बारें में रोचक तथ्य
* 1 मिनट तक किस करने से लगभग 6 कैलोरी बर्न होती है। (ट्रेडमिल पर 1 मिनट दौड़ने से 11 कैलोरी बर्न होती है)
* अपने प्रेमी या पार्टनर को किस करने से मस्तिष्क में ऑक्सीटोसिन हार्मोन (लव हार्मोन) उत्सर्जित होता है जो संबंध में जुड़ाव स्नेह और लगाव की भावना को प्रोत्साहित करता है।
* इसके अलावा किस करने से मस्तिष्क में डोपामाइन और सेरोटोनिन हार्मोन भी संचारित होते हैं, जिससे खुशी और रिलैक्सेशन महसूस होता है तथा तनाव कम होता है।
* आपको बता दें कि दुनिया का सबसे लंबा किस 2013 में थाईलैंड के जोड़े के नाम है उन्होंने 58 घंटे 35 मिनट और 58 सेकेंड तक लगातार एक दुसरे को किस कर यह रिकॉर्ड बनाया है।
* ग्रीस और इटली में पुरुष और महिलाओं के लिए एक दूसरे का अभिवादन करते समय होठों को चूमना एक आदर्श है।
* प्रत्येक 10-सेकंड लंबे फ्रेंच चुंबन के परिणामस्वरूप 80 मिलियन बैक्टीरिया का आदान-प्रदान होता है, फिर भी यह आपके मुंह को साफ करने में मदद करता है क्योंकि यह अतिरिक्त लार पैदा करता है। यह बदले में दांतों की सड़न से लड़ने में मदद करता है।
* अध्ययनों से पता चला है कि चुंबन तनाव को कम करने और बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है।
* औसतन एक व्यक्ति 336 घंटे किस करने में लगाता है जो कि हमारे जीवन के दो सप्ताह के बराबर है।
* मध्ययुगीन युग में जब लोग पढ़ने और लिखने में असमर्थ थे, लोग अपने नाम पर ‘X’ के साथ हस्ताक्षर करते थे और फिर अपनी ईमानदारी दिखाने के लिए निशान को चूमते थे।
* कुत्ते सबसे ज्यादा चूमने वाले पालतू जानवर होते हैं। लगभग 75% लोग अपने पालतू जानवरों को चूमते हैं, लेकिन 70% कहते हैं कि कुत्ते चूमने के लिए सबसे अच्छे पालतू जानवर हैं, 21% अपनी बिल्लियों को चूमते हैं, सात प्रतिशत अपने पक्षियों को चूमना चाहते हैं और दो प्रतिशत सरीसृपों को चूमना चाहते हैं।
* टेलीविजन पर पहली बार 1966 में स्टार ट्रेक के एक एपिसोड में अंतरजातीय चुंबन दिखाया गया था।
* ब्रिटिश शोधकर्ताओं की एक टीम के अनुसार, प्रत्येक फ्रांसीसी चुंबन में 146 मांसपेशियों की गति शामिल होती है, जिसमें से 34 चेहरे की होती हैं और 112 आसनीय होती हैं।
जेड अफ्रीका में लोग अक्सर उस जमीन पर किस करते हैं जिस पर उनका मुखिया चलता था। इटली में लोग एक दूसरे को हैलो कहने के लिए किस करते हैं।
* 2010 में ऐलेना अनडन में, अभिनेत्रियों नेकर ज़ाडेगन और ट्रेसी डिनविडी ने रिकॉर्ड तोड़ 3.23 मिनट तक एक-दूसरे को चूमा। वास्तविक जीवन में सबसे लंबे समय तक चुंबन का विश्व रिकॉर्ड एक थाई जोड़े, एक्काचाई और लकसाना तिरानारत द्वारा बनाया गया था। उन्होंने 58 घंटे 35 मिनट 58 सेकेंड तक एक-दूसरे को किस किया।
कैसे मनाते है इंटरनेशनल किसिंग डे
यह दिन आपके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले लोगों को चूमने का दिन होता है, यह अपने प्रेमी को चूमने का ही नहीं बल्कि अपने भाई-बहन, मां-बाप, बच्चे या किसी ऐसी वस्तु को चूमने के लिए प्रोत्साहित करता है जिनसे आप बहुत ज्यादा प्यार या स्नेहा करते हैं, आप रिश्ते के मुताबिक उन्हें चूम कर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। यदि आप अपने प्रिय जनों से दूर हैं तो आप उन्हें शुभकामना संदेश या फ्लाइंग किस भी भेज सकते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।